Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

अखिलेश यादव के सपा पीडीए पंचांग पर मनोज तिवारी का हमला, पाकिस्तानी कैलेंडर बताया

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हाल ही में विमोचित समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 को लेकर सियासी विवाद छिड़ गया है। इस पंचांग में विशेष रूप से पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि, और राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक दिवसों के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस पंचांग पर तीखा हमला बोला है।

 

मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव के समाजवादी पीडीए पंचांग को “पाकिस्तानी कैलेंडर” बताते हुए कहा कि पंचांग से राम मंदिर की तारीख को हटाना न केवल भगवान राम का विरोध है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

 

इस पंचांग को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजय चौरसिया ने प्रकाशित करवाया है। अजय चौरसिया के अनुसार, इस पंचांग में पीडीए समाज से जुड़े महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि का महत्व है। उनका मानना है कि यह पंचांग केवल तिथियों का संग्रह नहीं है, बल्कि समाज को अपने नायकों को याद करने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करता है।

 

पर्व-त्योहार, व्रत, विशेष तिथियाँ और सामाजिक तथा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिनों का समावेश इस पंचांग को एक संपूर्ण और उपयोगी बनाने की कोशिश की गई है।

 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में पीडीए के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। पिछली बार लोकसभा चुनावों में पीडीए का नारा काफी प्रभावी साबित हुआ था।

 

 

Leave a Reply