Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

कौन हैं आर सी चौधरी, जिन्होंने MPLADS फंड पर BJP को घेरा, छाप डाली पूरी लिस्ट

 

This slideshow requires JavaScript.

राजस्थान में एमपीएलएडीएस (MPLADS) फंड को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय द्वारा राजस्थान कांग्रेस के तीन सांसदों पर आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीजेपी को इस मुद्दे पर जवाब देते हुए फंड के इस्तेमाल से संबंधित बीजेपी सांसदों की पूरी लिस्ट पोस्ट कर दी है।

 

बीजेपी पर हमला

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि राजस्थान से चुने गए तीन कांग्रेसी सांसद अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए एमपीएलएडीएस फंड से बाहरी राज्यों में विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने इसे राजस्थान की जनता के साथ धोखा करार दिया था। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीजेपी की दोगली राजनीति का खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा के कई सांसदों ने भी बाहरी राज्यों में फंड से विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस धोखेबाज हैं तो भाजपा क्या है?”

 

आर सी चौधरी ने दी लिस्ट

चौधरी ने अपनी पोस्ट में बीजेपी के सांसदों द्वारा विभिन्न राज्यों में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसदों ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर एमपीएलएडीएस फंड से विकास कार्य करवाए हैं, जैसा कि कांग्रेस सांसदों ने किया था।

 

चौधरी ने उदाहरण देते हुए कहा कि भा.ज.पा. सांसद विवेक ठाकुर (नवादा, बिहार) ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में ₹14.99 लाख, धर्मबीर सिंह (भिवानी, हरियाणा) ने ठाणे (महाराष्ट्र) में ₹21 लाख और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया ने पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में ₹49.70 लाख के विकास कार्य कराए। इसके अलावा, राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने करनाल (हरियाणा), अमृतसर (पंजाब), और जालंधर (पंजाब) में एमपीएलएडीएस फंड से ₹1 लाख से ₹13.49 लाख तक के कार्य करवाए।

 

भा.ज.पा. सांसदों के और भी उदाहरण

चौधरी ने अन्य बीजेपी सांसदों की लिस्ट भी साझा की, जिनमें घनश्याम तिवारी (राजस्थान) ने हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में ₹5 लाख और अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में ₹20 लाख के विकास कार्य किए, और सिकंदर कुमार (हिमाचल प्रदेश) ने शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), रतलाम (मध्य प्रदेश), और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़) में ₹25 लाख का कार्य करवाया।

 

चौधरी ने कहा- भाजपा को जवाब देना चाहिए

चौधरी ने कहा, “भा.ज.पा. और अमित मालवीय को अब जवाब देना चाहिए कि उनके सांसद क्यों बाहरी राज्यों में विकास कार्य करवा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य अपने राज्य के बाहर फंड क्यों खर्च कर रहे हैं?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कभी भी आधा सच, आधा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।

 

आरसी चौधरी कौन हैं?

आरसी चौधरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता हैं और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश संगठन में वरिष्ठ प्रवक्ता और महासचिव हैं। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य भी हैं। इसके अलावा, वे कांग्रेस के कई प्रमुख कार्यक्रमों में मंच संचालक की भूमिका भी निभाते रहे हैं और यूथ कांग्रेस तथा एनएसयूआई से भी जुड़े रहे हैं।

 

 

Leave a Reply