Tuesday, June 23

Natioanal

दिल्ली दरबार में खाड़ी का सुल्तान: डॉलर को चुनौती और अरबों का निवेश? भारत-UAE की जुगलबंदी से कांपेंगे विरोधी
Natioanal

दिल्ली दरबार में खाड़ी का सुल्तान: डॉलर को चुनौती और अरबों का निवेश? भारत-UAE की जुगलबंदी से कांपेंगे विरोधी

    नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका संबंध तनावपूर्ण हैं, यमन को लेकर सऊदी अरब और यूएई के बीच तनाव बढ़ा है, और गाजा क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता है। ऐसे में भारत-UAE की रणनीतिक जुगलबंदी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।   तीसरी राष्ट्रपति यात्रा, पांचवीं कुल यात्रा: नाहयान की बतौर राष्ट्रपति यह भारत की तीसरी और पिछले एक दशक में पांचवीं यात्रा है। यूएई के भारतीय दूतावास के अनुसार, यह दौरा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नए आयाम देने का अवसर है। दोनों नेता, राष्ट्रपति नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस दौरान नई आर्थिक और रणनीतिक राहें तलाशेंगे।   यूएई राष्ट्रपति की भारत यात्रा का महत्व: यूएई राष्ट्रपति का य...
मोरारजी से अदावत और 68% वोटों के साथ भारत को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री
Natioanal

मोरारजी से अदावत और 68% वोटों के साथ भारत को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री

    नई दिल्ली: 19 जनवरी 1966 को संसद के केंद्रीय हॉल में अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस संसदीय दल ने पूर्ण मतदान के जरिए अपना नेता चुना। चार घंटे के नाटकीय घटनाक्रम के बाद 48 वर्षीय इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।   पृष्ठभूमि: जनवरी 1966 में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद में अचानक मौत के बाद प्रधानमंत्री का पद खाली हो गया। गुलजारी लाल नंदा ने एक्टिंग पीएम के तौर पर कमान संभाली, लेकिन सत्ता के लिए कांग्रेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष के. कामराज के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाया।   सियासी टकराव और मोरारजी देसाई का विरोध: इंदिरा गांधी, गुलजारी लाल नंदा और वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के बीच सत्ता की लड़ाई थी। मोरारजी ने आरोप लगाया कि सांसदों पर इंदिरा ...
भारत की ओर जा रहे रूसी तेल टैंकर चीन की ओर मुड़े, अमेरिका की पाबंदियों का असर
Natioanal

भारत की ओर जा रहे रूसी तेल टैंकर चीन की ओर मुड़े, अमेरिका की पाबंदियों का असर

    नई दिल्ली: अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा रूस के कच्चे तेल पर पाबंदियों के बाद भारत के तेल आयात में करीब 29 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसका फायदा चीन उठा रहा है। CREA (Center for Research on Energy and Clean Air) के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात पिछले तीन वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।   रूसी तेल पर पाबंदी और वैश्विक असर: 6 जनवरी को पश्चिमी तुर्की के इजमित में पनामा झंडे वाले टैंकर ‘बेला 6’ ने लगभग 1 लाख टन रूसी तेल की डिलीवरी दी। यह यूरोपीय संघ के 21 जनवरी से लागू होने वाले प्रतिबंध से पहले की अंतिम आपूर्ति थी। नए प्रतिबंध के तहत रूसी कच्चे तेल से बने उत्पादों का EU में आयात बंद कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध के लिए राजस्व में कमी लाना है।   अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के कार...
‘दोषसिद्धि से पहले जमानत मिलनी ही चाहिए’, उमर खालिद के मामले पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ का बड़ा बयान
Natioanal

‘दोषसिद्धि से पहले जमानत मिलनी ही चाहिए’, उमर खालिद के मामले पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की जमानत सुप्रीम कोर्ट से नामंजूर किए जाने के बाद पूर्व चीफ जस्टिस (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोष सिद्धि से पहले जमानत (बेल) एक नागरिक का मौलिक अधिकार है और बिना मुकदमे के लंबी जेल संवैधानिक न्याय को कमजोर करती है।   रविवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में चंद्रचूड़ ने कहा, “उमर खालिद पांच साल से जेल में हैं। मैं अपने न्यायालय की आलोचना नहीं कर रहा हूं। जमानत की शर्तों का दुरुपयोग रोकने के लिए शर्तें लगाई जा सकती हैं, लेकिन शीघ्र सुनवाई संभव न होने पर जमानत अपवाद नहीं बल्कि नियम होनी चाहिए।”   पूर्व CJI ने बताया किन मामलों में जमानत से किया जा सकता है इंकार: उन्होंने कहा कि अगर आरोपी के समाज में लौट कर फिर से अपराध करने, सबूतों में छेड़छाड़ करने या जमानत का फायदा ले...
AI ने डॉक्टर से पहले बता दी आंखों में रेटिना की बीमारी, स्वास्थ्य क्षेत्र में ला दी क्रांति
Natioanal

AI ने डॉक्टर से पहले बता दी आंखों में रेटिना की बीमारी, स्वास्थ्य क्षेत्र में ला दी क्रांति

    नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। एम्स रायबरेली की हालिया रिसर्च में यह सामने आया है कि AI टूल्स जैसे ChatGPT और Gemini, डॉक्टर से पहले आंखों की रेटिना से जुड़ी बीमारियों की पहचान करने में सक्षम हैं।   रिसर्च की पद्धति: एम्स रायबरेली के नेत्र रोग विभाग ने 30 मरीजों के मामलों का अध्ययन किया। हर मरीज के लिए आंख की फंडस फोटो (रेटिना की तस्वीर) और बीमारी से जुड़ी आवश्यक जानकारी AI टूल्स और अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ को दी गई। इसके बाद तीनों के नतीजों की तुलना विशेषज्ञ द्वारा तय सही डायग्नोसिस से की गई।   परिणाम:   डॉक्टरों की सटीकता: 97% (30 में से 29 मामलों में सही पहचान) ChatGPT की सटीकता: 90% Gemini की सटीकता: 87%   समय के लिहाज से ChatGPT सबसे तेज साबित हुआ। किसी केस का उत्तर देने में उसे...
आज का मौसम (19 जनवरी 2026): दिल्ली समेत 10 राज्यों में भीषण सर्दी का अलर्ट, घना कोहरा और शीतलहर का असर
Natioanal

आज का मौसम (19 जनवरी 2026): दिल्ली समेत 10 राज्यों में भीषण सर्दी का अलर्ट, घना कोहरा और शीतलहर का असर

    नई दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे 23 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है।   IMD ने अलर्ट जारी किया है कि पश्चिमी हवाओं के सही दिशा में चलने के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।   हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्के बादल, मध्यम और कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 24-26°C और न्यूनतम 7-9°C के बीच रहने की संभावना है।  ...
पूर्व सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने बताया: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान पर रोककर गिरफ्तारी से बचाया गया
Natioanal

पूर्व सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने बताया: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान पर रोककर गिरफ्तारी से बचाया गया

    नई दिल्ली: पूर्व चीफ जस्टिस (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा है कि दोषसिद्धि से पहले जमानत (बेल) प्राप्त करना एक नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने यह बयान छात्र नेता उमर खालिद की जमानत नामंजूर किए जाने की पृष्ठभूमि में दिया, जिससे देश में उदारवादी मूल्यों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को उजागर किया गया।   पूर्व सीजेआई ने विशेष रूप से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण किस्सा साझा किया। चंद्रचूड़ ने बताया कि पवन खेड़ा को गुवाहाटी में एक विमान में चढ़ते समय गिरफ्तार किया जाना था। पैरामिलिट्री फोर्सेज ने उनके विमान को घेर लिया था, लेकिन वकीलों की समय पर हस्तक्षेप से उन्हें गिरफ्तारी से बचाया गया।   चंद्रचूड़ ने कहा, “विपक्ष के नेता ने जो कहा वह असभ्य था, लेकिन हर असभ्य बात हमारे कानून के तहत अपराध नहीं होती। इस मामले में हमनें उन्हें गिरफ्तार होने से रोक...
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया
Natioanal

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया

  नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने देशव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने संप्रग सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में बदलावों के विरोध में इसे उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग दोहराई।   कांग्रेस ने 10 जनवरी को 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत की थी। पार्टी का उद्देश्य आम जनता, मनरेगा श्रमिकों और अन्य हितधारकों को सीधे शामिल कर आंदोलन को और प्रभावी बनाना है।   कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी महासचिव और मनरेगा समन्वय समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरने आयोजित किए जाएंगे, उसके बाद विधानसभा और लोक भव...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को गाजा शांति बोर्ड में आमंत्रित किया, होगी महत्वपूर्ण बैठक
Natioanal

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को गाजा शांति बोर्ड में आमंत्रित किया, होगी महत्वपूर्ण बैठक

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा शांति बोर्ड का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। इस आमंत्रण से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई सकारात्मक दिशा की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले साल पीएम मोदी का अमेरिका दौरा रद्द हो गया था, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर उनकी जगह गए थे।   व्हाइट हाउस की ओर से पीएम मोदी को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में, उन्हें मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने और वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए एक साहसिक और नए दृष्टिकोण के इस ऐतिहासिक प्रयास में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।   पत्र में उल्लेख किया गया है कि 29 सितंबर 2025 को गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिए एक 20-सूत्रीय रोडमैप की घोषणा की गई थी, जिसे अरब जगत, इज़राइल और यूरोप के प्रमुख राष्ट्राध...
सुप्रीम कोर्ट: अंतरराष्ट्रीय संधियां राष्ट्र हित से प्रेरित हों, विदेशी दबाव में नहीं
Natioanal

सुप्रीम कोर्ट: अंतरराष्ट्रीय संधियां राष्ट्र हित से प्रेरित हों, विदेशी दबाव में नहीं

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि भारत को किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि में शामिल होने से पहले अपने राष्ट्रीय, आर्थिक और जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। अदालत ने कहा कि संधियां केवल विदेशी सरकारों या कॉर्पोरेशनों के दबाव में नहीं बननी चाहिए।   सुप्रीम कोर्ट की बेंच में जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय कर समझौतों में अपनी टैक्स संप्रभुता की रक्षा करनी चाहिए और इसके दुरुपयोग की संभावनाओं को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि संधियों में ऐसी शर्तें होनी चाहिए जो समय-समय पर समीक्षा योग्य हों और जिनमें देश की रणनीतिक जरूरतों के हिसाब से फिर से बातचीत करने की गुंजाइश बनी रहे।   टाइगर ग्लोबल-फ्लिपकार्ट मामला फैसले के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में अमेरिकी निवेशक टाइगर ग्लोबल के फ्लिपकार्ट से बाहर निकलने पर होने वाले कैपिटल ...