मोदी के ‘अच्छे मित्र’ ने 70वीं बार दोहराया दावा, कांग्रेस का तंज— भारत-पाक संघर्ष रोकने का श्रेय खुद लेते रहे ट्रंप
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार किए जा रहे दावों पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री के तथाकथित ‘अच्छे मित्र’ ट्रंप इस बात को अब तक 70 बार दोहरा चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में कहा,
“कल से पहले यह गिनती 68 थी। मंगलवार को ही यह संख्या 69 नहीं बल्कि 70 हो गई। एक बार व्हाइट हाउस में अपने शुरुआती वक्तव्य में और फिर सवाल-जवाब के दौरान। प्रधानमंत्री के ‘अच्छे मित्र’, जिनसे कई बार जबरन गले मिला गया है, 70वीं बार यह घोषणा कर चुके हैं कि 10 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को अचानक और अप्रत्याशित रूप से रोकने का श्रेय उन्हीं को जाता है।”
व्हाइट हाउस से फिर दोहराय...










