बिग बॉस 19: अशनूर कौर और तान्या मित्तल की भिड़ंत, जानबूझकर मारने का सवाल उठा सोशल मीडिया पर हलचल
मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही दिनों दूर है। 7 दिसंबर को शो का विजेता घोषित होगा। इस बीच, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव और तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच हाथापाई की झलक दिखाई गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या को धक्का दिया और लकड़ी के तख्ते को उनके ऊपर पलट दिया। इस क्लिप के वायरल होने के बाद दर्शकों में सवाल उठने लगे कि क्या अशनूर ने जानबूझकर ऐसा किया था। हालांकि, स्लो-मोशन क्लिप के विश्लेषण से यह साफ दिखाई दे रहा है कि यह एक अनजाने हादसे था और अशनूर ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।
गौरतलब है कि 26 नवंबर के एपिसोड में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर और प्रणित मोरे 'टिकट टू फिनाले' टास्क के दूसरे राउंड में पहुंचे थे। नए प्रोमो में तान्या अशनूर से...










