नेटफ्लिक्स और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का सौदा: क्या सिनेमाघरों के लिए खतरे की घंटी है?
मुंबई: ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हॉलीवुड के दिग्गज स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को 82.7 अरब डॉलर में खरीदने का ऐतिहासिक समझौता किया है, जिसे मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा करार माना जा रहा है। इस डील के बाद नेटफ्लिक्स की दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग कंपनी बनने की राह और भी पुख्ता हो गई है, लेकिन इसने सिनेमाघरों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सौदा सिनेमा के लिए खतरे का संकेत है?
नेटफ्लिक्स की नई ताकत
इस सौदे के बाद नेटफ्लिक्स के पास ‘हैरी पॉटर’, ‘फ्रेंड्स’, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और डीसी कॉमिक्स के सुपरहीरो जैसे ‘बैटमैन’, ‘सुपरमैन’ और ‘वंडर वुमन’ की फिल्में और सीरीज आ जाएंगी, जो इसे स्ट्रीमिंग बाजार में और भी ताकतवर बना देंगी। नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने कहा, “हमारी लाइब्रेरी अब और भी मजबूत हो गई है, और इससे हम दर्शकों को...










