बिग बॉस 19: पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना की तगड़ी कमाई, 15 हफ्तों में मिलेंगे 2.625 करोड़ रुपये
रविवार, 27 नवंबर, 2025 – 'बिग बॉस 19' के घर में इस सीजन का सबसे बड़ा मोड़ सामने आया है। गौरव खन्ना ने 'टिकट टू फिनाले' जीतकर इस सीजन का पहला फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया और घर का आखिरी कैप्टन भी बने। इस जीत के साथ ही उन्हें नॉमिनेशन से भी सुरक्षा मिल गई।
15 हफ्तों में 2.625 करोड़ रुपये की कमाई:गौरव खन्ना इस सीजन के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते 17.5 लाख रुपये मिल रहे हैं। 15 हफ्तों तक शो में रहने के बाद उनकी कुल कमाई लगभग 2.625 करोड़ रुपये होगी। गौरव की यह फीस अन्य कंटेस्टेंट्स से दोगुनी है। उदाहरण के लिए, अमल मलिक को हर हफ्ते 8.75 लाख रुपये मिल रहे हैं।
टिकट टू फिनाले टास्क में ड्रामा:हाल ही में हुए 'टिकट टू फिनाले' टास्क में गौरव, अशनूर, प्रणित और फरहाना मुख्य कंटेंडर बने। अन्य कंटेस्टेंट्स मालती, तान्या, शहबाज और अमल इस टास्क से बाहर हो गए।...










