‘हुसैन उस्तरा और सपना दीदी भाई-बहन थे’, O’Romeo के मेकर्स पर बेटी ने साधा निशाना
शाहिद कपूर, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी और फरीदा जलाल स्टारर 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म के मेकर्स पर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने निशाना साधा है और लीगल नोटिस भेजा है।
सनोबर ने कहा है कि उनके पिता और सपना दीदी का फिल्म में दिखाया गया किरदार सही नहीं है। उन्होंने बताया, "मेरे पापा ने सपना दीदी को ट्रेंड किया था। वह उनके लिए बहन की तरह थीं। वह हमारे घर और ऑफिस तक आती थीं। न तो मेरे पिता और न ही सपना दीदी गैंगस्टर थे।"
सनोबर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिता शहर को अपराधमुक्त करना चाहते थे और उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। "आपको उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड की कोई जानकारी नहीं मिलेगी। समस्या यह है कि फिल्म में उनके बारे में नकारात्मक छवि दिखाई गई है," उन्होंने कहा।
सपना दीदी के बारे में उन्होंने आगे बताया, ...










