पवन सिंह और महिमा सिंह की तीसरी शादी की अफवाहों पर पावर स्टार ने तोड़ी चुप्पी भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी फिर सुर्खियों में
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह हाल ही में अपनी तीसरी शादी को लेकर अफवाहों में फंस गए थे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके 40वें जन्मदिन की तस्वीरें और महिमा सिंह के साथ उनका क्लोज बॉन्ड नजर आया। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि पवन सिंह और महिमा सिंह जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।
हालांकि, इस पर पवन सिंह ने साफ-साफ कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है। 'रिपब्लिक भारत' से बातचीत में पवन सिंह ने बताया, “जो बातें कही जा रही थीं, वो सब गलत हैं। कुछ चाहने वालों ने कार्ड भी छपवा दिए थे, शादी का स्थान तय कर दिया था कि मुंबई में होगी। लेकिन मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। हमारी कोई तीसरी शादी नहीं हो रही है।”
महिमा सिंह संग जोड़ा जा रहा नाम
महिमा सिंह भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और पवन सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर...










