Saturday, March 21

Entertainment

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ पर रोक का मामला, हुसैन उस्तरा की बेटी पहुंचीं कोर्ट
Entertainment

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ पर रोक का मामला, हुसैन उस्तरा की बेटी पहुंचीं कोर्ट

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ से पहले ही विवाद सामने आ गया है। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए मुंबई की सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। सनोबर शेख का दावा है कि फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनऑथराइज्ड बायोग्राफी है और इसमें उनके पिता को गलत तरीके से दर्शाया गया है। याचिका में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी को शामिल किया गया है। कोर्ट में इस पर 6 फरवरी को सुनवाई होगी। फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। शाहिद कपूर फिल्म में हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज़ किया, जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज़ दी है। गाने में शाहिद और तृप...
इश्क का फीवर: संन्यास के 5 दिन बाद अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर छू लिया दिल, फैंस बोले– ‘मिस यू, आपकी जरूरत है’
Entertainment

इश्क का फीवर: संन्यास के 5 दिन बाद अरिजीत सिंह की आवाज ने फिर छू लिया दिल, फैंस बोले– ‘मिस यू, आपकी जरूरत है’

मुंबई।बॉलीवुड के रोमांटिक संगीत में एक बार फिर अरिजीत सिंह की आवाज़ ने जादू बिखेर दिया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खास बात यह है कि यह गाना अरिजीत सिंह द्वारा प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के महज 5 दिन बाद सामने आया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। फिल्म के पहले ही गाने ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ और डांस नंबर ‘आशिकों की कॉलोनी’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब ‘इश्क का फीवर’ ने उस रोमांटिक जादू को और गहरा कर दिया है। इस गीत को संगीत से सजाया है विशाल भारद्वाज ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं गीतों के जादूगर गुलजार ने। सादगी में डूबी, गहराई से भरी अरिजीत की आवाज ‘इश्क का फीवर’ जोशीले सुरों से शुरू होकर धीरे-धीरे दर्द और मोहब्बत की मोहक धुन में बदल जाता है। अरिजीत सिंह की सादगी भरी...
‘मेघनाद’ विजय अरोड़ा से खौफ खाने लगे थे राजेश खन्ना, बॉलीवुड की राजनीति ने बिगाड़ा करियर
Entertainment

‘मेघनाद’ विजय अरोड़ा से खौफ खाने लगे थे राजेश खन्ना, बॉलीवुड की राजनीति ने बिगाड़ा करियर

मुंबई: एक समय ऐसा था जब राजेश खन्ना अपने स्टारडम के डगमगाने का डर महसूस करने लगे थे। इस अनिश्चितता के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि ‘रामायण’ के मेघनाद के किरदार वाले अभिनेता विजय अरोड़ा थे। 70 के दशक में राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग बहुत ऊँची थी। पर्दे पर रोमांस और इमोशंस का जादू बिखेरने वाले राजेश को देखने के लिए लोग हदें पार कर देते थे। इस दौरान विजय अरोड़ा ने अपनी प्रतिभा और लुक के दम पर उन्हें टक्कर देनी शुरू कर दी थी। हर बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ काम कियाविजय अरोड़ा 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद मुंबई आए। गोल्ड मेडल जीतकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले विजय ने लंबी कद-काठी और आकर्षक चेहरे की वजह से जल्दी ही पहचान बना ली। उन्होंने ‘जरूरत’, ‘राखी और हथकड़ी’ जैसी फिल्मों में काम किया। जया भादुरी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी, तनुजा, परवी...
पराग त्यागी को काम पर लौटता देख फैंस खुश, बोले- एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी
Entertainment

पराग त्यागी को काम पर लौटता देख फैंस खुश, बोले- एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी

मुंबई: टीवी और फिल्म अभिनेता पराग त्यागी को उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के 8 महीने बाद काम पर लौटते देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। पराग ने हाल ही में अपने नए शो ‘चंदनबाला’ का प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी दमदार भूमिका दिखाई गई है। शेफाली जरीवाला का जून 2025 में निधन हो गया था। उनके अचानक जाने से पराग पूरी तरह टूट गए थे और हर मोमेंट में उनकी यादों को समेटे हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने सीने पर शेफाली की फोटो बनवाई और घर के हर कोने में उनके एहसास को जिंदा रखा। अब पराग धीरे-धीरे अपने करियर और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस और साथी कलाकारों ने पराग के काम पर लौटने पर प्रतिक्रिया दी। आरती सिंह ने लिखा, “ऑल द बेस्ट भइया।” जसवीर कौर ने कहा, “शानदार।” सोशल मीडिया पर फैंस ने भी समर्थन जताया और कहा, “ऐसे ही एक्टिंग करते रहो, शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी,” “फुल सप...
अमाल मलिक का खुलासा: ‘भूल भुलैया 3’ में सोनू निगम के लिए लड़नी पड़ी थी लड़ाई, मुझे ही हटाने वाले थे
Entertainment

अमाल मलिक का खुलासा: ‘भूल भुलैया 3’ में सोनू निगम के लिए लड़नी पड़ी थी लड़ाई, मुझे ही हटाने वाले थे

मुंबई: म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के गाने ‘मेरे ढोलना 3.0’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस गाने को सोनू निगम से गवाने के लिए उन्हें लंबी और कठिन लड़ाई लड़नी पड़ी, क्योंकि एक्टर और मार्केटिंग टीम इसे नहीं चाहती थी। अमाल मलिक ने इंटरव्यू में कहा, "वे लोग नहीं चाहते थे कि सोनू निगम जैसे टैलेंटेड सिंगर इस गाने को गाए। मार्केटिंग टीम और एक्टर की टीम बार-बार अरिजीत सिंह या विशाल मिश्रा को सुझा रही थी। मुझे ये गाना सोनू निगम से ही चाहिए था, और आखिरकार उन्होंने इसे केवल 45 मिनट में रिकॉर्ड कर दिया।" अमाल ने आगे कहा, "गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान कई लोग चाहते थे कि मुझे ही फिल्म से हटा दिया जाए। लेकिन जब गाना पूरा हुआ, तो सभी कहने लगे 'वाह, क्या गाना है!' यह दिखाता है कि सही कलाकार का चुनाव कितना अहम होता है।" ‘भूल भुलैया 3’ का म्यू...
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, अनुष्का शंकर व अन्य भारतीय कलाकारों को नहीं मिला कोई अवॉर्ड
Entertainment

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, अनुष्का शंकर व अन्य भारतीय कलाकारों को नहीं मिला कोई अवॉर्ड

लॉस एंजेल्स: संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन लॉस एंजेल्स में हुआ। इसे इस बार ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। समारोह में केंड्रिक लैमर सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे, उन्हें ‘रिकॉर्ड ऑफ द ईयर’ समेत कुल 5 ग्रैमी अवॉर्ड मिले। इसी साल का सबसे बड़ा ऐतिहासिक पल तब आया जब तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला। उन्हें अपने एल्बम Meditation: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। उन्होंने अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। भारत की सितार वादक अनुष्का शंकर को इस साल दो नॉमिनेशन मिले थे—Chapter III: We Return to Light और ट्रैक ‘डेब्रेक’, लेकिन उन्हें अवॉर्ड नहीं मिल सका। वहीं अन्य भारतीय कलाकार जैसे सिद्धा...
‘धुरंधर अनर्थ को बढ़ावा देने वाली फिल्म’, शाजिया इकबाल बोलीं—नफरत इसके DNA में है
Entertainment

‘धुरंधर अनर्थ को बढ़ावा देने वाली फिल्म’, शाजिया इकबाल बोलीं—नफरत इसके DNA में है

मुंबई: फिल्ममेकर शाजिया इकबाल ने रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए इसे “अनर्थ को बढ़ावा देने वाली” और नफरत व हिंसा फैलाने वाली फिल्म बताया। शाजिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ये बात किसी से छिपी नहीं है और न ही ये अनजाने में बनी है। नफरत फैलाना और हिंसा भड़काना तो इस फिल्म के DNA में है।” हालांकि उन्होंने फिल्म की तकनीकी खूबियों की भी तारीफ की। शाजिया ने कहा कि फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है और इंडस्ट्री के दोस्तों ने अच्छा काम किया है। लेकिन साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करने वाले नजरिए को “बड़ी लापरवाही” बताया। इसके अलावा शाजिया ने विपुल शाह की ‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर की भी आलोचना की। उन्होंने बैकग्राउंड में लगे गाने ‘ये जो देश है तेरा’ का जिक्र करते हुए फिल्म की प्रस्तुति पर सवाल उठाया। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने भारत में 1000 करोड़ और वर्ल्डव...
रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, नई डेट आई सामने
Entertainment

रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, नई डेट आई सामने

बॉलीवुड: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएँ चल रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि साउथ स्टार्स 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। हालांकि अब रश्मिका ने खुद इन खबरों को अफवाह करार दिया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रश्मिका ने साफ कहा कि 2 फरवरी को शादी की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अब नई तारीख 26 फरवरी के लिए चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक रश्मिका या विजय में से किसी ने भी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, रश्मिका ने पहले साल 2017 में रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। लेकिन 2018 में दोनों की सगाई टूट गई थी। बताया जाता है कि उस समय रश्मिका अपनी एक्टिंग करियर पर फोकस करना चाहती थीं, जबकि रक्षित इसके खिलाफ थे। विचारों के इस मतभेद के कारण दोनों ने शादी से पहले ही रास्ता अलग ...
अरुण गोविल बोले—रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहतरीन, ‘रामायणम्’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से न करें
Entertainment

अरुण गोविल बोले—रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहतरीन, ‘रामायणम्’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से न करें

बॉलीवुड: रामानंद सागर के प्रतिष्ठित धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्’ की सराहना की है। गोविल ने कहा कि पर्दे पर भगवान की भूमिका वही विश्वसनीय रूप से निभा सकता है, जो अच्छा एक्टर और अच्छा इंसान हो। गोविल ने पीटीआई से बातचीत में बताया, “नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ बहुत अच्छी लग रही है। लीड हीरो रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। भगवान की भूमिका निभाने के लिए आत्मा का शुद्ध होना और इंसान का अच्छा होना जरूरी है। इसके साथ ही रूप-रंग भी अहम हैं; जब लोग आपको देखें तो उन्हें आपमें भगवान दिखाई देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि फिल्म की तुलना 2022 में रिलीज़ हुई ‘आदिपुरुष’ से नहीं की जानी चाहिए। गोविल ने स्पष्ट किया कि दोनों फिल्मों में मूल कहानी, दृष्टिकोण और प्रस्तुति में बहुत अंतर है। इसके अलावा, फिल...
अमिताभ बच्चन के ‘पड़ोसी’ ने शेयर किया वीडियो, जताया आभार; फैंस ने कहा—“कभी चीनी मांगने जाया करो”
Entertainment

अमिताभ बच्चन के ‘पड़ोसी’ ने शेयर किया वीडियो, जताया आभार; फैंस ने कहा—“कभी चीनी मांगने जाया करो”

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं। इस दौरान उनका विनम्र व्यवहार और हाथ हिलाकर अभिवादन करना फैंस के लिए हमेशा खास होता है। अब इस रविवार एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स खुद को अमिताभ का पड़ोसी बताते हुए उनकी तारीफ कर रहा है। वीडियो शेयर करने वाले निर्मित जेसरानी ने लिखा, “नमस्कार अमिताभ बच्चन सर, मैं आपका पड़ोसी हूं। हर रविवार फैन्स का अभिवादन करने के बाद जिस तरह आप हमें देखकर हाथ हिलाते हैं, वह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है। आपकी विनम्रता को करीब से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अगर संभव हो तो मैं आपसे मिलना चाहूंगा।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर फैंस ने भी मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ दीं। किसी ने लिखा, “आप कभी चीनी मांगने जाइए या पूजा के लिए पड़ोस से ही मिल जाते हैं।” किसी ने...