Friday, March 20

Entertainment

‘मर्दानी 3’ की बॉक्स ऑफिस कमाई फिसली, पहले रविवार को कमाई सिर्फ 7.25 करोड़
Entertainment

‘मर्दानी 3’ की बॉक्स ऑफिस कमाई फिसली, पहले रविवार को कमाई सिर्फ 7.25 करोड़

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित कमाई नहीं कर पाई। तीसरे दिन यानी रविवार को इस क्राइम-थ्रिलर ने केवल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह, फिल्म का कुल कलेक्शन तीन दिन में 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। फिल्म की शुरुआत शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये से हुई थी, शनिवार को यह बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये रही और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये दर्ज किए गए। हालांकि रविवार की कमाई में शनिवार के मुकाबले 16% की वृद्धि हुई, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म पिछली दोनों ‘मर्दानी’ फिल्मों के प्रदर्शन के मुकाबले कमजोर साबित हो रही है। सिनेमाघरों में फिलहाल दो ही फिल्मों का दबदबा है—सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’। दर्शक वॉर फिल्म को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके कारण रानी मुखर्जी की फिल्म को कमजोर ओपनिंग का सामना करना पड़ा। फिल्म के शो टाइम के अनुसार ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को...
“आस्तिक के पास धर्म और राष्ट्रवाद, नास्तिक के पास केवल राष्ट्र”: जावेद अख्तर ने जताई बेबाक राय
Entertainment

“आस्तिक के पास धर्म और राष्ट्रवाद, नास्तिक के पास केवल राष्ट्र”: जावेद अख्तर ने जताई बेबाक राय

लखनऊ में रविवार, 1 फरवरी को जावेद अख्तर ने कॉमरेड शंकर दयाल तिवारी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में धर्म, राजनीति और समाज पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आस्तिक के पास दो विकल्प हैं—धर्म और राष्ट्रवाद, जबकि नास्तिक के लिए धर्म विकल्प नहीं होता, उसे राष्ट्र ही प्राथमिकता देगा। जावेद अख्तर ने अपने निजी जीवन की बातें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके जन्म के समय घर में कम्युनिस्ट विचारधारा थी और उनके पिता के दोस्तों ने उन्हें स्टालिन की तस्वीर दिखाई। अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी के बारे में उन्होंने कहा कि अगर उनसे तीन सबसे अच्छे दोस्तों के नाम पूछे जाएं तो पहला नाम हमेशा हनी का ही आएगा। धर्म और नैतिकता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म अच्छे और बुरे कर्म की शिक्षा देता है, लेकिन लालच और डर दिखाकर नैतिकता नहीं सिखा सकता। शिक्षा पर उन्होंने चिंता जताई कि बच्चों को केवल वही करना सिख...
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, CCTV में हमलावर दिखाई दिया
Entertainment

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, CCTV में हमलावर दिखाई दिया

मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 फरवरी को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू सकट (23) शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर से संबंध है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। CCTV फुटेज में हमलावर को मोटरबाइक पर सवार और फायरिंग करते हुए देखा गया। पुलिस ने आसपास लगे सभी कैमरों की जांच कर, पुणे के संदिग्धों तक पहुंच बनाई। एक पांचवें संदिग्ध से अभी भी गहन पूछताछ जारी है। ...
साजिद नाडियाडवाला के कॉन्ट्रैक्ट में 4 साल तक बंधे रहे अहान शेट्टी, दूसरी फिल्में करने की नहीं थी इजाजत
Entertainment

साजिद नाडियाडवाला के कॉन्ट्रैक्ट में 4 साल तक बंधे रहे अहान शेट्टी, दूसरी फिल्में करने की नहीं थी इजाजत

      बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी इस समय फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही 224.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में अहान ने लेफ्टिनेंट कमांडर महेंद्र सिंह रावत का किरदार निभाया है।   हालांकि, अहान को अपनी डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के बाद चार साल तक कोई दूसरी फिल्म करने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह साजिद नाडियाडवाला के ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे हुए थे, इसलिए उन्हें 4 साल तक फिल्में साइन करने की छूट नहीं थी।   अहान ने कहा, “‘तड़प’ फ्लॉप रही थी, लोगों ने इसे कमाई के मामले में अच्छा नहीं माना, लेकिन हमने प्रॉफिट कमाया। इस बीच मेरे पास कई ऑफर आए, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की वजह से मैं उन्हें साइन नहीं कर सकता था।"   ‘बॉर्डर 2’ कैसे मिली अहान...
‘कर्नल हूं भैया!’ सलमान खान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ में एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब
Entertainment

‘कर्नल हूं भैया!’ सलमान खान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ में एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब

  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने उन हेटर्स को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में लुक और एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ाया और उन्हें रोमांटिक बताया। सलमान ने कहा कि फिल्म में वह कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं और उनका लुक जवानों को हौसला देने के लिए है।   सलमान ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) मैच के दौरान कहा, “अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन कर्नल हूं भैया। ये कर्नल का लुक है जो अपनी टीम और जवानों को हौसला दिखाने के लिए होता है। वैसा ही लुक मैं इनको भी दे सकता हूं, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं है।”   टीजर पर विवाद फिल्म के टीजर में सलमान एक सीन में मोटी लकड़ी लेकर युद्ध के मैदान में खड़े हैं, जहां उनके सामने चीनी सैनिक दौड़ते हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके लुक और एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ाया और इसे रोमांटि...
अभिनव कश्यप की बदजुबानी पर कोर्ट ने लगाया ताला, सलमान खान को मानहानि केस में बड़ी राहत
Entertainment

अभिनव कश्यप की बदजुबानी पर कोर्ट ने लगाया ताला, सलमान खान को मानहानि केस में बड़ी राहत

      मुंबई की अदालत ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बड़ी राहत देते हुए डायरेक्टर अभिनव कश्यप को झटका दिया है। अदालत ने मानहानि मामले में अभिनव कश्यप को सलमान या उनके परिवार के खिलाफ किसी भी रूप में ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने पर रोक लगा दी है।   सलमान ने इस केस में बिना शर्त माफी और 9 करोड़ रुपये हर्जाने की भी मांग की है। मामला उस सीरीज ऑफ वीडियो और पॉडकास्ट का है, जिन्हें सितंबर और दिसंबर 2025 के बीच अभिनव कश्यप ने जारी किया था। याचिका में दावा किया गया है कि इन वीडियोज में सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ “अपमानजनक, झूठे और बेहद मानहानिकारक” बयान दिए गए।   कोर्ट का आदेश: मुंबई अदालत ने शुक्रवार को अभिनव कश्यप के बयानों की जांच के बाद पाया कि ये बयान “मानहानिकारक, अपमानजनक और गाली-गलौज वाले” हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे बयान आम जनता की नजर में वादी (सलमान) की ...
‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर लौट गई सनी देओल की मुस्कान, पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार खुश नजर आए एक्टर
Entertainment

‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर लौट गई सनी देओल की मुस्कान, पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार खुश नजर आए एक्टर

      बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वीडियो में सनी के चेहरे पर हंसी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। केक काटते, डांस करते और अपनी टीम के साथ खुशियाँ मनाते हुए सनी ने फैंस को भी धन्यवाद कहा।   अनुराग सिंह निर्देशित और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अब तक 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस मौके पर सनी देओल के चेहरे पर खुशी देखकर लगता है कि पिता धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर 2025) के बाद पहली बार वे पूरी तरह मुस्कुरा रहे हैं।   वीडियो में सनी देओल अपने टीम मेंबर्स के साथ केक काटते और उत्साहपूर्वक गाते सुनाई दे रहे हैं। केक पर लिखा था, “Congratulations Border 2”. अपनी टीम...
‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट, थलपति विजय बोले— राजनीति के कारण बनाया जा रहा निशाना  CBFC ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट, फिल्म की रिलीज और टली
Entertainment

‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट, थलपति विजय बोले— राजनीति के कारण बनाया जा रहा निशाना CBFC ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट, फिल्म की रिलीज और टली

    तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर जारी विवाद और गहराता जा रहा है। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के बीच अब थलपति विजय ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि राजनीति में आने के कारण उनकी फिल्मों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।   एक टीवी चैनल से बातचीत में थलपति विजय ने माना कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनकी फिल्मों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद में उन्हें फिल्म के निर्माताओं के लिए सबसे ज्यादा दुख हो रहा है, क्योंकि फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो पा रही है।   राजनीति के कारण बढ़ीं मुश्किलें   विजय ने कहा, “मुझे मेकर्स के लिए बुरा लग रहा है। राजनीति में आने की वजह से मेरी फिल्मों को निशाना बनाया ज...
उपासना सिंह ने उठाया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के शोषण पर सवाल  कहा— ग्लैमर के पीछे छिपा है संघर्ष, कई कलाकारों के पास घर चलाने तक के पैसे नहीं
Entertainment

उपासना सिंह ने उठाया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के शोषण पर सवाल कहा— ग्लैमर के पीछे छिपा है संघर्ष, कई कलाकारों के पास घर चलाने तक के पैसे नहीं

    लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पिंकी बुआ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कड़वे सच पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि बाहर से चमक-दमक और ग्लैमर से भरी दिखने वाली यह इंडस्ट्री अंदर से कई कलाकारों के लिए संघर्ष और शोषण का केंद्र बनी हुई है।   समाचार एजेंसी IANS को दिए एक विशेष साक्षात्कार में उपासना सिंह ने बताया कि आम लोगों को लगता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकार ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, “लोग फिल्म इंडस्ट्री का काला सच नहीं देख पाते। यहां बहुत से कलाकार ऐसे हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में जीवन यापन कर रहे हैं।”   CINTAA की महासचिव बनने के बाद सामने आई सच्चाई   उपासना सिंह ने बताया कि जब वह CINTAA (सिने एंड टीव...
सलमान खान और रोबोट का अनोखा वाकया, हैंडशेक में देरी पर सोशल मीडिया ने ली चुटकी
Entertainment

सलमान खान और रोबोट का अनोखा वाकया, हैंडशेक में देरी पर सोशल मीडिया ने ली चुटकी

    सूरत। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रोबोट से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। यह दिलचस्प घटना गुजरात के सूरत में आयोजित इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) मैच के दौरान हुई, जहां रोबोट ने सलमान खान से हाथ मिलाने में कुछ क्षणों की देरी कर दी। इस छोटी-सी देरी ने इंटरनेट पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी।   दरअसल, 30 जनवरी को सूरत में हुए ISPL मैच में सलमान खान विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे थे। खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के बाद जब वह मैदान पर मौजूद रोबोट के पास पहुंचे और उससे हैंडशेक के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो रोबोट ने तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ क्षणों तक इंतजार के बाद पीछे खड़े एक व्यक्ति ने रोबोट को कमांड दी, जिसके बाद उसने हाथ आगे बढ़ाया और सलमान खान ने उससे हाथ मिलाया। इस दौरान अभिनेता थोड़े असहज जर...