Monday, February 2

‘मेघनाद’ विजय अरोड़ा से खौफ खाने लगे थे राजेश खन्ना, बॉलीवुड की राजनीति ने बिगाड़ा करियर

मुंबई: एक समय ऐसा था जब राजेश खन्ना अपने स्टारडम के डगमगाने का डर महसूस करने लगे थे। इस अनिश्चितता के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि ‘रामायण’ के मेघनाद के किरदार वाले अभिनेता विजय अरोड़ा थे।

This slideshow requires JavaScript.

70 के दशक में राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग बहुत ऊँची थी। पर्दे पर रोमांस और इमोशंस का जादू बिखेरने वाले राजेश को देखने के लिए लोग हदें पार कर देते थे। इस दौरान विजय अरोड़ा ने अपनी प्रतिभा और लुक के दम पर उन्हें टक्कर देनी शुरू कर दी थी।

हर बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ काम किया
विजय अरोड़ा 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद मुंबई आए। गोल्ड मेडल जीतकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले विजय ने लंबी कद-काठी और आकर्षक चेहरे की वजह से जल्दी ही पहचान बना ली। उन्होंने ‘जरूरत’, ‘राखी और हथकड़ी’ जैसी फिल्मों में काम किया।

जया भादुरी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी, तनुजा, परवीन बॉबी और मौसमी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ उन्होंने काम किया। उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की हर फिल्म में तारीफ हुई।

राजेश खन्ना को लगने लगी टक्कर
विजय अरोड़ा की लोकप्रियता बढ़ी और लोगों ने उन्हें ‘दूसरा राजेश खन्ना’ कहने लगे। खुद राजेश खन्ना ने भी माना था कि “अगर कोई मेरी जगह ले सकता है तो वह विजय अरोड़ा हैं।” दोनों ने ‘निशान’, ‘रोटी’, और ‘सौतन’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।

करियर के पीक पर राजनीति ने रोका नाम
80 के दशक में जब रामानंद सागर ने ‘रामायण’ बनाने की योजना बनाई, तो विजय को मेघनाद का रोल मिला। इस धारावाहिक में उनकी भूमिका घर-घर में लोकप्रिय हुई। बावजूद इसके, हिंदी सिनेमा में उन्हें उतना नाम नहीं मिला। विजय खुद मानते थे कि उनके करियर के पीक पर बॉलीवुड की राजनीति और पॉलिटिक्स ने उन्हें नुकसान पहुँचाया।

दिलबर से शादी और परिवार
विजय अरोड़ा ने फेमस मॉडल दिलबर से शादी की। दिलबर कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग ले चुकी थीं और मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी थीं। इस जोड़े का एक बेटा है फरहाद, जो अब फिल्म प्रोडक्शन और म्यूजिक वीडियो डायरेक्शन में सक्रिय हैं।

विजय अरोड़ा ने हिंदी सिनेमा और टीवी में अपने समय की कई यादगार भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाई।

Leave a Reply