Monday, February 2

रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, नई डेट आई सामने

बॉलीवुड: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएँ चल रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि साउथ स्टार्स 2 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। हालांकि अब रश्मिका ने खुद इन खबरों को अफवाह करार दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में रश्मिका ने साफ कहा कि 2 फरवरी को शादी की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अब नई तारीख 26 फरवरी के लिए चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक रश्मिका या विजय में से किसी ने भी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, रश्मिका ने पहले साल 2017 में रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। लेकिन 2018 में दोनों की सगाई टूट गई थी। बताया जाता है कि उस समय रश्मिका अपनी एक्टिंग करियर पर फोकस करना चाहती थीं, जबकि रक्षित इसके खिलाफ थे। विचारों के इस मतभेद के कारण दोनों ने शादी से पहले ही रास्ता अलग कर लिया।

फिलहाल, फैंस रश्मिका और विजय की शादी की आधिकारिक घोषणा और नई डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Leave a Reply