पवन सिंह ने LIVE शो में एक्ट्रेस को दिया शादी का ऑफर, कहा- काला हूं, पर टिकाऊ और संस्कारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक एक्ट्रेस को सीधा शादी का ऑफर दे दिया। इस दौरान पवन ने खुद को ‘सांवला, टिकाऊ और संस्कारी’ बताया और कहा कि कमाई में कोई कमी हो तो बताई जा सकती है।
वीडियो का किस्सासोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगभग 3 मिनट 26 सेकंड का है, जिसमें पवन सिंह स्टेज पर खड़े होकर एक्ट्रेस से पूछते हैं,"आपकी शादी हो गई?"एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अभी शादी नहीं हुई और वे किसी सुंदर, सुशील, टिकाऊ, संस्कारी और कमाऊ लड़के की तलाश में हैं। इस पर पवन सिंह ने मज़ाकिया अंदाज में कहा,"सांवला हूं, काला हूं, कमासुद हूं। सुंदर नहीं हूं, लेकिन संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया, सिर्फ वारंटी है।"
लड़कियों और रिश्तों पर कटाक्षपवन ने आगे कहा कि आजकल लड़कियों ...









