अरिजीत सिंह के संन्यास के बाद अभिजीत सावंत का खुलासा: सिंगर्स फ्री में गाने के लिए होते हैं मजबूर
नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: देश के पहले ‘इंडियन आइडल’ विनर अभिजीत सावंत ने बॉलीवुड सिंगर्स की स्थिति और उन्हें मिलने वाले मेहनताना को लेकर गंभीर खुलासा किया है। हाल ही में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बीच अभिजीत सावंत ने बताया कि इंडस्ट्री में सिंगर्स अक्सर मुफ्त में गाने के लिए मजबूर किए जाते हैं।
फीस और रॉयल्टी पर उठाए सवाल
44 वर्षीय अभिजीत सावंत ने ‘पेंटाराइज स्टूडियोज’ से बातचीत में कहा,"लोग नहीं चाहते कि सिंगर्स किसी फिल्म से बड़े बन जाएं। इसलिए उन्हें सिर्फ तय रकम दी जाती है। म्यूजिशियंस को अभी भी फिल्म में संगीत के लिए रॉयल्टी नहीं मिलती।"
उन्होंने आगे कहा कि सिंगर्स को मिलने वाली राशि इतनी कम है कि रोज़मर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं होतीं। अभिजीत ने बिद्दू का उदाहरण देते हुए बताया,"बिद्दू को कुछ चुनिंदा गानों की रॉयल्टी से पूरी जिंदगी गुजारने का पैसा मिल जाता है, जब...










