
नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से पहचान बनाने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर गंभीर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने अब सार्वजनिक रूप ले लिया है। दोनों एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
इसी बीच अब युगम गेरा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चंद्रिका को खुलेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युगम दुकान पर पहुंचकर दावा करते हैं कि चंद्रिका को दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा।
“दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी”
वीडियो में युगम गेरा कहते हैं,
“चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी… चाहे पेज का ले ले लेकिन दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं।”
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद और तेज हो गया है।
“कोई दुकान पर दिख गया तो टांगें तोड़ दूंगा”
युगम गेरा वीडियो में गुस्से में चंद्रिका को धमकाते हुए आगे कहते हैं,
“तू चाहे जिसके साथ घूम… जिसे मर्जी अपना नया आशिक बना… मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा।”
इस बयान के वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे धमकी और मानसिक उत्पीड़न से जोड़कर देखा।
लोगों ने उठाए सवाल, बताया पब्लिसिटी स्टंट
वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा और पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। कुछ लोगों का कहना है कि यह विवाद जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए किया जा रहा है।
चंद्रिका ने रोते हुए लगाए थे गंभीर आरोप
कुछ दिनों पहले चंद्रिका दीक्षित ने वीडियो जारी कर रोते हुए दावा किया था कि वह घर, बच्चा और दुकान की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही हैं, जबकि उनके पति किसी और रिश्ते में हैं। उन्होंने पति पर धोखा देने और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप भी लगाए थे।
पति ने भी लगाए आरोप, सबूत होने का दावा
युगम गेरा ने चंद्रिका के आरोपों के जवाब में वीडियो शेयर कर कहा था कि उनके पास भी कई सबूत मौजूद हैं और वह जरूरत पड़ने पर सब कुछ सार्वजनिक कर सकते हैं।