Thursday, May 21

This slideshow requires JavaScript.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म: 765 ग्राम वजन, रंग था बैंगनी, अस्पताल में 12 घंटे रहती थीं माता-पिता

नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026: बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के जन्म के अनुभवों को साझा किया। सिंगर और अभिनेता निक जोनस ने हाल ही में जे शेट्टी पॉडकास्ट में बताया कि उनकी बेटी प्रीमैच्योर हुई थी और जन्म के समय उसका वजन केवल 765 ग्राम (1 पाउंड 11 औंस) था।

This slideshow requires JavaScript.

निक ने बताया कि जन्म के समय मालती का रंग लगभग बैंगनी था और वह बेहद नाजुक थीं। उन्होंने आगे कहा, “हम अस्पताल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका रंग बैंगनी था। एनआईसीयू में नर्सों ने उसे पुनर्जीवित किया और उसकी देखभाल की।”

साढ़े तीन महीने तक 12-12 घंटे की शिफ्ट
निक ने बताया कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने और प्रियंका ने साढ़े तीन महीने तक हर दिन 12-12 घंटे अस्पताल में शिफ्ट की। उन्होंने कहा, “कुछ चीजें हमेशा दिल दहला देने वाली होती हैं। हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को ऐसी ही स्थिति से गुजरते देखना सुकून देने वाला और डरावना दोनों था।” मालती ने इस दौरान छह बार खून चढ़ाने के बाद धीरे-धीरे वजन बढ़ाया और आखिरकार घर लौट सकी।

परिणीति चोपड़ा ने दी बधाई और प्रेरणा
प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी इस कठिन समय में प्रियंका और निक की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “पिछले तीन महीने की मुश्किलों को पार कर आप दोनों को इस तरह देखना प्रेरणा देता है। मिमी दीदी, मैंने आपको अस्पताल में एक सोल्जर की तरह देखा है। नन्ही बिटिया ने हमें पहले ही बहुत कुछ सिखा दिया।”

शादी और पेशेवर जीवन
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी। जनवरी 2022 में उनकी पहली संतान मालती का जन्म हुआ। निक इस साल ‘पावर बैलाड’ में पॉल रूड के साथ नजर आएंगे, जबकि प्रियंका एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ दिखेंगी।

Leave a Reply