Monday, April 27

‘अमर विश्वास’ ट्रेलर हुआ रिलीज़: सच के लिए गरजे राजीव खंडेलवाल, फैंस बोले – दमदार है

अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जल्द ही आने वाली नई सीरीज ‘अमर विश्वास’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं। यह क्राइम थ्रिलर-कोर्टरूम ड्रामा 11 फरवरी से स्ट्रीम होगी।

This slideshow requires JavaScript.

टीवी और फिल्मों में अलग-अलग किरदारों से अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके राजीव खंडेलवाल इस बार एक ईमानदार और बेखौफ वकील के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका किरदार अपने आप में खास है, जो सच के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और जरूरतमंदों के लिए खुलकर लड़ता है।

ट्रेलर में कहानी का सार
ट्रेलर की शुरुआत एक लाश से होती है। होटल के कमरे में फिल्म प्रोड्यूसर जेस्सू मोमिन की हत्या हो चुकी होती है। जांच के दौरान पता चलता है कि जेस्सू के साथ बहार चक्रवर्ती थी, जो मौके से फरार हो गई थी। उसे गिरफ्तार किया जाता है।
सामने आता है कि कोई भी वकील बहार का केस लड़ने को तैयार नहीं है, लेकिन तभी अमर विश्वास की एंट्री होती है। वह इस केस को लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। कोर्ट में बहार कबूल करती है कि उसने ही जेस्सू की हत्या की, लेकिन अमर विश्वास को शक होता है कि वह निर्दोष है।

इस दौरान वकील रवि बहल कोर्ट में अमर विश्वास के खिलाफ खड़े होते हैं। केस में कई ट्विस्ट और राज खुलते हैं, और असली लड़ाई होती है सच को सामने लाने की। सवाल यह उठता है कि जब सच्चाई पर सवाल खड़े होंगे, तो क्या इंसाफ जवाब देगा?

फैंस की प्रतिक्रियाएँ
ट्रेलर रिलीज़ होते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राजीव खंडेलवाल की तारीफ की और लिखा कि वे साल में एक या दो बार नजर आते हैं, लेकिन हमेशा दमदार कहानियाँ चुनते हैं। एक फैन ने लिखा, “ट्रेलर बढ़िया है।” तो किसी ने कहा, “राजीव खंडेलवाल इज बैक। आमिर मूवी से मुझे यह बहुत पसंद है।”

रिलीज़ डेट और कास्ट
‘अमर विश्वास’ 11 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इसमें राजीव खंडेलवाल के अलावा आमिर अली, बरखा बिष्ट और रवि बहल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्देशन शशांत शाह ने किया है।

Leave a Reply