Saturday, March 21

Entertainment

‘हम पति-पत्नी जैसे थे, मैं उनके लिए घर बनवा रहा था’, आदित्य पंचोली ने कंगना के साथ रिश्ते का खोला चिट्ठा
Entertainment

‘हम पति-पत्नी जैसे थे, मैं उनके लिए घर बनवा रहा था’, आदित्य पंचोली ने कंगना के साथ रिश्ते का खोला चिट्ठा

मुंबई। बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनके टूटने के बाद कई कड़वे सच सामने आते हैं। ऐसा ही मामला है कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का, जो शुरुआती दौर में प्यार में डूबे थे, लेकिन बाद में उनका रिश्ता विवादों और आरोप-प्रत्यारोपों की सुर्खियों में आया। कंगना ने आरोप लगाया – मारपीट और कैदकंगना रनौत ने अपने शुरुआती करियर में बताया था कि पिता की उम्र के आदित्य पंचोली ने उन्हें घर में कैद किया और उनसे मारपीट की। उन्होंने कहा, “17 साल की उम्र में मेरे सिर पर जोर से मारा गया, खून बहने लगा। मैंने अपनी चप्पल से जवाब दिया। आखिरकार खुद को बचाने के लिए फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से कूदना पड़ा।” आदित्य ने बताया – पति-पत्नी जैसे रिश्ते थेवहीं आदित्य पंचोली ने अपने इंटरव्यू में कहा, “हम पति-पत्नी की तरह थे। मैं यारी रोड पर हम दोनों के लिए घर बनवा रहा था। हम पिछले तीन साल तक एक दोस्त के घर में साथ रहे। मैं...
‘10 साल का बच्चा दुष्कर्म कर रहा’, तापसी पन्नू का दिल्ली केस से दिल दहला देने वाला बयान, दी बड़ी सलाह
Entertainment

‘10 साल का बच्चा दुष्कर्म कर रहा’, तापसी पन्नू का दिल्ली केस से दिल दहला देने वाला बयान, दी बड़ी सलाह

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के दौरान देश में बढ़ रहे यौन अपराधों और रेप मामलों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में हर दिन करीब 80 रेप केस सामने आ रहे हैं और इन मामलों में कभी-कभी 10 साल के बच्चे भी गुनहगार बन जाते हैं। तापसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अगर 10 साल का बच्चा ही ऐसे अपराध कर रहा है, तो इसके पीछे समाज और पालन-पोषण में कहीं न कहीं गंभीर कमी है। हमें अपने घर से शुरुआत करनी होगी। बच्चों को सही दिशा और सही आइडियोलॉजी सिखाना होगी ताकि वे समाज में जिम्मेदार बनें।” उन्होंने यह भी कहा कि रेप जैसी भयावह घटनाओं को लोग अब सामान्य खबरों की तरह लेने लगे हैं, जबकि यह गंभीर अपराध है। हाल ही में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई, जिसमें 10 से 13 साल के बच्चे शामिल थे। इस पर तापसी ने कहा, “ऐसी घटनाएं हमें डबल झटका देती है...
‘धुरंधर’ एंड क्रेडिट्स में खुली रणवीर सिंह की पोल, OTT पर 3 दिन में 5.5 मिलियन बार देखी गई फिल्म
Entertainment

‘धुरंधर’ एंड क्रेडिट्स में खुली रणवीर सिंह की पोल, OTT पर 3 दिन में 5.5 मिलियन बार देखी गई फिल्म

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1303 करोड़ रुपये की कमाई कर धूम मचा दी थी और अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। 30 जनवरी को OTT पर रिलीज इस फिल्म को 72 घंटों में 5.5 मिलियन यूजर्स ने देखा। लेकिन इस बीच फिल्म के एंड क्रेडिट्स में रणवीर सिंह को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ कि फैंस हैरान रह गए। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर का किरदार ‘हमजा’ है। एंड क्रेडिट्स में वेंडर ट्रांसपोर्टेशन सेक्शन में उनके लिए तीन वैनिटी वैन का उल्लेख दिखा – ‘हमजा वैन’, ‘हमजा स्टाफ वैन’ और ‘हमजा नॉर्मल वैन’। सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया। फैंस बोले – दावे सच साबित हुएसोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह इस बात का सबूत है कि ऑन-सेट कई सुपरस्टार अपने लिए अलग-अलग वैनिटी वैन की मांग करते हैं। बीते सालों में फिल्ममेकर संजय गुप्ता और अन...
उर्मिला मातोंडकर: 7 फेरे, निकाह और 8 साल बाद तलाक, डायरेक्टर की पत्नी से कथित थप्पड़ का मामला
Entertainment

उर्मिला मातोंडकर: 7 फेरे, निकाह और 8 साल बाद तलाक, डायरेक्टर की पत्नी से कथित थप्पड़ का मामला

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज 52 वर्ष की हो गई हैं। फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्मिला ने कई हिट फिल्में दीं और अपने अभिनय के लिए खास जगह बनाई। लेकिन करियर के पीक पर ही उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। शुरुआती करियर और पहचानउर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर की शुरुआत मात्र तीन साल की उम्र में फिल्म ‘कर्म’ से बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद वह ‘मासूम’ में भी नजर आईं। असली पहचान उन्हें साल 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ से मिली, जिसे देखकर दर्शक उन्हें ‘रंगीला गर्ल’ के नाम से भी जानने लगे। राम गोपाल वर्मा से जुड़े विवादउर्मिला का नाम डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा से भी जुड़ा। माना जाता है कि फिल्म ‘रंगीला’ की शूटिंग के दौरान राम गोपाल वर्मा की पत्नी रत्ना वर्मा ने उर्मिला को कथित रूप से थप्पड़ मारा। इस घटना ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरीं। सशक्त और व...
‘वाराणसी’ में महेश बाबू निभाएंगे भगवान राम का रोल, राजामौली दिखाएंगे पिता-पुत्र का रिश्ता
Entertainment

‘वाराणसी’ में महेश बाबू निभाएंगे भगवान राम का रोल, राजामौली दिखाएंगे पिता-पुत्र का रिश्ता

मुंबई। एसएस राजामौली की नई एक्शन फैंटेसी एपिक फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। महेश बाबू ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनका रोल रामायण के एक अध्याय से प्रेरित है। फिल्म का ग्रैंड टीज़र रिलीज़ होते ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। महेश बाबू का किरदार रुद्र फिल्म के एक हिस्से में भगवान राम की भूमिका निभाएगा। एक्टर ने बताया कि इस रोल के लिए उन्हें खास पोस्चर और कलारी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली गई। महेश बाबू ने कहा, “कलारी की ट्रेनिंग छह महीने चली और सिर्फ दो शॉट्स फाइनल कट में शामिल होंगे। इससे मेरा चलने और खड़े होने का तरीका पूरी तरह बदल गया।” डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया कि उनकी सभी फिल्में रामायण की कहानियों से प्रेरित रही हैं और ‘वाराणसी’ में उन्होंने रामायण के एक असली अध्याय को नए...
‘कल्कि 2898 AD’ सीक्वल में दीपिका की जगह साई पल्लवी? मेकर्स को सुमति के रोल में दिख रही फिट
Entertainment

‘कल्कि 2898 AD’ सीक्वल में दीपिका की जगह साई पल्लवी? मेकर्स को सुमति के रोल में दिख रही फिट

मुंबई। साल 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर अब नई खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया सुमति (SUM-80) का किरदार अब साई पल्लवी निभा सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने दीपिका के बाहर होने के बाद सुमति के किरदार के लिए साई पल्लवी पर विचार करना शुरू कर दिया है। मेकर्स का मानना है कि साई पल्लवी इस रोल में एकदम फिट बैठेंगी। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साल 2025 में दीपिका ने पहले संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से भी दूरी बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने लगभग 20 दिनों तक शूटिंग की थी, लेकिन फीस बढ़ाने की मांग और 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। पहली फिल्म में दीपि...
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने की मुख्य शूटर की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Entertainment

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने की मुख्य शूटर की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मुंबई। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर 1 फरवरी को हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य शूटर की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के लिए शूटर ने अल्ट्रा-मॉडर्न कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे 7.62mm की पांच बुलेट चलीं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि यह 7.62×51mm या 7.62×39mm बुलेट थी, जो राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती हैं। पुलिस ने यह भी पता लगाया कि फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से मौके से भागा और विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास प्राइवेट वाहन से मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश की। दोनों ऑटो चालकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच में यह भी सामने आया कि पुणे से मुंबई में स्कूटी डिलीवरी करने वाले आरोपियों सिद्धार्थ येनपुरे और स्वप्नील सकट को मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के आदेश पर कुल 10 हजार र...
उपासना सिंह ने दीपक काजिर पर लगाया बदतमीज़ी और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Entertainment

उपासना सिंह ने दीपक काजिर पर लगाया बदतमीज़ी और मारपीट का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की जनरल सेक्रेटरी और मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल पर बदतमीज़ी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह विवाद 26 जनवरी का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना सिंह माइक पर बोल रही हैं, उनके पास पूनम ढिल्लों और मनोज जोशी सहित अन्य एक्टर्स खड़े हैं। इस दौरान दीपक काजिर माइक छीनने की कोशिश करते हैं और तेज आवाज़ में बोलते हैं कि वह बात नहीं करेंगी। उपासना ने इस पर आपत्ति जताई और दीपक से आमने-सामने सवाल किया कि वह कौन हैं। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक ने विकास वर्मा को थप्पड़ और घूसों से मारा और लेडीज के साथ बदतमीज़ी की। CINTAA के सदस्य सूची में कुल 10,000 मेंबर हैं। वर्तमान में प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे, वाइस प्रे...
यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ टर्निंग पॉइंट किरदार
Entertainment

यामी गौतम की धमाकेदार एंट्री, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ टर्निंग पॉइंट किरदार

मुंबई। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब दर्शकों की निगाहें इसके सेक्वल ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। फिल्म के टीज़र के लॉन्च के साथ ही एक बड़ी खबर सामने आई है कि आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस एक्शन थ्रिलर में एक खास और चौंकाने वाले कैमियो में दिखाई देंगी। सूत्रों के अनुसार, यामी का यह कैमियो किरदार फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित होगा। हालांकि यह छोटा रोल है, लेकिन कहानी में इसका महत्व काफी अहम है। यामी ने इस किरदार की शूटिंग केवल 5 दिनों में पूरी कर ली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सिर्फ एक साधारण कैमियो नहीं है, बल्कि स्क्रिप्ट का एक मजबूत हिस्सा है। यामी गौतम ने पहले भी आदित्य धर की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने ‘काबिल’ में ऋतिक रोशन के साथ, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में तेजतर्रार खुफिया अधिकारी के रूप में और ‘अ थर...
‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस: 5 दिनों में कमाए ₹33.25 करोड़, रानी मुखर्जी का जादू नहीं चला
Entertainment

‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस: 5 दिनों में कमाए ₹33.25 करोड़, रानी मुखर्जी का जादू नहीं चला

वाराणसी/नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में कुछ उम्मीदें जगाईं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़े, फिल्म की कमाई में तेजी नहीं दिखी। ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये कमाने वाली यह फिल्म शनिवार और रविवार को दर्शकों की वजह से थोड़ी बढ़त हासिल कर सकी, लेकिन सोमवार और मंगलवार को यह कमजोर होती दिखी। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। पांचवें दिन मंगलवार को केवल 2.6 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन दर्ज हुआ। अब तक ‘मर्दानी 3’ का भारत में नेट कलेक्शन 22.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 33.25 करोड़ रुपये रही, जिसमें ओवरसीज से 7 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई 4 करोड़ थी, दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़, चौ...