Wednesday, February 4

पराये मर्द संग दिखीं ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित, पति पर लगाए आरोप, Video देख लोग हैरान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित, जो ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मुस्लिम महिला के गेटअप में और किसी अन्य पुरुष के साथ नजर आईं। वीडियो में वह ‘शब-ए-बारात’ की शुभकामनाएं देती दिखाई दे रही हैं, वहीं इस पर लोग हैरान और कयासबाज़ी कर रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में दिखा खास सीन
वीडियो में चंद्रिका सलवार-कमीज और सिर पर दुपट्टा लिए हुई हैं। वह उस शख्स से कहती हैं, “आज शब-ए-बारात है, किधर चले तुम?” जवाब में वह व्यक्ति कहता है, “मुझे नींद आ रही है, मैं सोने जा रहा हूं।” इसके बाद चंद्रिका कहती हैं, “जी नहीं, आज की रात इबादत की रात है, जाइए नमाज पढ़िए और हमारे लिए दुआ कीजिए।” अंत में दोनों फैंस को शुभकामनाएं देते हैं।

लोगों के मिले-जुले रिएक्शन
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने लिखा, “ये कब हुआ?”, “पति कहां गया तुम्हारा?”, “ये तो मिया बन गई।” वहीं कुछ लोगों ने धर्म और कंटेंट को जोड़कर सवाल उठाए।

पति पर आरोपों का वीडियो भी हुआ था वायरल
इसके पहले चंद्रिका ने अपने पति युगम पर कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने व्हाट्सएप चैट और किसी लड़की के साथ फोटो साझा की थीं और कहा था कि अब दो महीने से चुप नहीं रहेंगी। वीडियो में वह कैमरे के सामने चीखते हुए सबूत दिखाती हैं। हालांकि, सामने से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

‘वड़ा पाव गर्ल’ की सफलता और नेट वर्थ
चंद्रिका दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने से की थी। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। अब उनकी खुद की दुकान है और वह वहां से वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वह एक बेटी की मां भी हैं। चंद्रिका ने शो में बताया था कि उनकी रोज़ की कमाई लगभग 40 हजार रुपये है। अनुमानित नेट वर्थ 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Leave a Reply