मुंबई में टूटा प्रॉपर्टी बिक्री का हर रेकॉर्ड, सरकार का खजाना भरने लगा—जानिए क्यों बढ़ी इतनी डिमांड
मुंबई/नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नवंबर महीने में प्रॉपर्टी बिक्री ने अब तक के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। महंगी रियल एस्टेट मार्केट के लिए मशहूर इस शहर में इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट्स और बेहतर कनेक्टिविटी ने प्रॉपर्टी की मांग को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
नवंबर में कुल 12,219 प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड की गईं, जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक हैं। रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी से महाराष्ट्र सरकार को 1,038 करोड़ रुपये का राजस्व मिला—12% की सालाना बढ़ोतरी।
11 महीनों में 135,807 डील, 12,224 करोड़ की कमाई
साल 2025 के पहले 11 महीनों में मुंबई में 135,807 प्रॉपर्टी डील दर्ज हुईं, जिससे राज्य सरकार को 12,224 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला। पिछले साल की तुलना में रजिस्ट्रेशन में 5% और राजस्व में 11% की वृद्धि दर्ज की गई। उद्योग विशेषज्ञ इसे बाजार में खरीदारों के मजबूत भरोसे औ...









