Thursday, February 19

Business

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में रामायण का युद्ध कांड, चीन और वैश्विक अनिश्चितता पर चेतावनी
Business

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में रामायण का युद्ध कांड, चीन और वैश्विक अनिश्चितता पर चेतावनी

नई दिल्ली: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए रामायण के युद्ध कांड का उल्लेख किया गया है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि भारत को अपने विरोधियों से सीख लेने में सक्षम होना चाहिए, लेकिन उन तरीकों और मूल्यों को अपनाने से बचना चाहिए जो स्वायत्तता को कमजोर कर सकते हैं। रामायण में भगवान राम द्वारा पराजित शत्रु से ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा आज के वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में रणनीतिक विवेक के रूपक के रूप में काम करती है। सर्वेक्षण में चीन के हैनान फ्री ट्रेड पोर्ट (FTP) के शुभारंभ को भी महत्वपूर्ण संरचनात्मक बदलाव के रूप में देखा गया है। 2025 के अंत तक बीजिंग ने पूरे द्वीप में सीमा शुल्क व्यवस्था लागू कर दी, जिससे यह प्रांत कम-टैरिफ वाला, सर्विस-बेस्ड आर्थिक क्षेत्र बन गया। इससे न केवल चीन के भीतर व्यापार में बदलाव आएगा, बल्कि पूरे एशिया के आर्थिक भू...
Economic Survey 2026: 9.2 करोड़ टैक्सपेयर, 7.4% विकास दर, महंगाई में गिरावट – CEA ने पेश की बड़ी बातें
Business

Economic Survey 2026: 9.2 करोड़ टैक्सपेयर, 7.4% विकास दर, महंगाई में गिरावट – CEA ने पेश की बड़ी बातें

    नई दिल्ली: गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2026 पेश किया। इसके बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सर्वे के अहम आंकड़े साझा किए।   CEA ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत आधार पर है। देश की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है, महंगाई में कमी आई है और लोग व कंपनियां अधिक खर्च और निवेश कर रही हैं।   विकास दर:   वास्तविक जीडीपी वृद्धि FY12-FY20 में औसतन 6.4% थी। FY25 में यह बढ़कर 6.5% हुई। FY26 में यह और तेज होकर 7.4% तक पहुंचने का अनुमान है।   CEA ने बताया कि यह तेजी मजबूत घरेलू मांग और निवेश के कारण है। निजी उपभोग व्यय (PFCE) FY12-FY20 में 6.8% था, FY25 में 7.2% और FY26 में 7.0% रहने का अनुमान है। निवेश गतिविधियों में भी वृद्धि हुई है, GFCF FY12-FY20 में 6.3% से बढ़कर FY25 में 7....
Silver Price: चांदी की कीमत के लिए रिपोर्ट ने दी चेतावनी, सट्टेबाजी बनेगी कारण?
Business

Silver Price: चांदी की कीमत के लिए रिपोर्ट ने दी चेतावनी, सट्टेबाजी बनेगी कारण?

  नई दिल्ली: चांदी की कीमत इस समय असाधारण तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को एमसीएक्स पर चांदी पहली बार प्रति किलो 4 लाख रुपये के पार चली गई। यह उछाल चांदी को 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक पहुँचने में मात्र दो महीनों से भी कम समय में आया।   व्हाइटओक म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट “Gold is Talking, Silver is Screaming” में इस तेज़ी को लेकर चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोना और चांदी अलग-अलग संकेत दे रही हैं।   सोना vs चांदी:   सोना: व्यापक आर्थिक तनाव, मुद्रा का कमजोर होना, भू-राजनीतिक जोखिम और वित्तीय अस्थिरता के समय पोर्टफोलियो के लिए बीमा का काम कर रहा है। चांदी: औद्योगिक मांग के साथ-साथ सट्टेबाजी की बढ़ती गतिविधि का संकेत देती है। इसका पैटर्न अब पराबोलिक (Parabolic) हो गया है, जो ऐतिहासिक रूप से अस्थिरता से पहले देखा गया है।   क्या चांदी में गिरावट ...
Economic Survey 2026: दुनिया पस्त, भारत मस्त — अर्थव्यवस्था बढ़ेगी 7.4% की रफ्तार से
Business

Economic Survey 2026: दुनिया पस्त, भारत मस्त — अर्थव्यवस्था बढ़ेगी 7.4% की रफ्तार से

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2026 पेश किया। इस साल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। सर्वेक्षण में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती और तेज रफ्तार पर जोर दिया गया है।   भारत की ग्रोथ के आंकड़े सर्वेक्षण में बताया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 7.4% की दर से बढ़ेगी, जो कि पिछले साल की 6.5% की ग्रोथ से बेहतर है। अगर कैलेंडर साल की बात करें तो 2026 में 6.3% और 2027 में 6.5% की वृद्धि होने की संभावना है। अप्रैल-जून की तिमाही में GDP ग्रोथ 8.2% दर्ज की गई, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे ज्यादा है।   क्यों बढ़ रही है तेजी भारत की तेजी का मुख्य कारण निवेश में वृद्धि और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उछाल है। महंगाई कम रहने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025 में ब्याज दरों में 1.25% की कटौती की, जिससे लोन ले...
हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में रॉकेट जैसी तेजी: 30 दिन में 50% की छलांग
Business

हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में रॉकेट जैसी तेजी: 30 दिन में 50% की छलांग

    नई दिल्ली: हिंदुस्तान कॉपर के शेयर गुरुवार को अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई पर यह शेयर 17.7% तक उछलकर 721 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे यह 15.62% की तेजी के साथ 731.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।   पिछले चार दिनों में इस शेयर ने 40% की शानदार बढ़त दर्ज की है, जबकि 30 दिन में इसमें करीब 50% की तेजी आई है। वहीं पिछले छह महीनों में यह शेयर 180% से अधिक बढ़ चुका है।   तेजी के पीछे वजहें इस उछाल के पीछे मुख्य वजह दुनिया भर में तांबे की बढ़ती मांग और हिंदुस्तान कॉपर द्वारा मध्य प्रदेश में नए तांबे के ब्लॉक पर सबसे पसंदीदा बोलीदाता बनकर उभरना है। इसके अलावा, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग से तांबे की औद्योगिक मांग मजबूत हुई है।   इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का ...
रेलवे रिटायरियों के लिए अब नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का
Business

रेलवे रिटायरियों के लिए अब नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का

    नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जाने वाली परंपरा में बड़ा बदलाव किया है। अब से रिटायर होने पर 20 ग्राम का गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का उपहार में नहीं मिलेगा। यह फैसला रेलवे बोर्ड की मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।   क्यों उठाया गया यह कदम रेलवे सूत्रों के अनुसार, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी और सिक्कों में मिलावट की खबरों ने इस निर्णय को मजबूरी बना दिया। हाल ही में मध्य प्रदेश से मिली रिपोर्ट में पता चला कि रिटायर कर्मचारियों को दिए गए सिल्वर क्वाइन में चांदी की मात्रा अपेक्षा से कम थी और सिक्के ज्यादातर तांबे के बने थे। इसी कारण अब यह परंपरा समाप्त कर दी गई है।   सभी जोन को भेजी गई चिट्ठी रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोन और प्रोडक्शन यूनिट्स के प्रमुखों को पत्र भेजकर यह निर्णय सूचित किया। पत्र में कह...
रेलवे रिटायरियों के लिए अब नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का
Business

रेलवे रिटायरियों के लिए अब नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का

  नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जाने वाली परंपरा में बड़ा बदलाव किया है। अब से रिटायर होने पर 20 ग्राम का गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का उपहार में नहीं मिलेगा। यह फैसला रेलवे बोर्ड की मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद लागू किया गया है।   क्यों उठाया गया यह कदम रेलवे सूत्रों के अनुसार, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी और सिक्कों में मिलावट की खबरों ने इस निर्णय को मजबूरी बना दिया। हाल ही में मध्य प्रदेश से मिली रिपोर्ट में पता चला कि रिटायर कर्मचारियों को दिए गए सिल्वर क्वाइन में चांदी की मात्रा अपेक्षा से कम थी और सिक्के ज्यादातर तांबे के बने थे। इसी कारण अब यह परंपरा समाप्त कर दी गई है।   सभी जोन को भेजी गई चिट्ठी रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोन और प्रोडक्शन यूनिट्स के प्रमुखों को पत्र भेजकर यह निर्णय सूचित किया। पत्र में कहा गया है...
नेताओं के बीच पॉपुलर वीएसआर वेंचर्स: नियमों को ताक पर रखकर ‘केबिन क्रू’ को दिखाया गया यात्री
Business

नेताओं के बीच पॉपुलर वीएसआर वेंचर्स: नियमों को ताक पर रखकर ‘केबिन क्रू’ को दिखाया गया यात्री

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे लियरजेट45 विमान के क्रैश के बाद चार्टर ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स (VSR Ventures Pvt Ltd) चर्चा में है। यह कंपनी राजनीतिक और VIP यात्राओं में अपनी व्यापक सेवाओं के लिए जानी जाती है और यहां तक कि उधारी पर विमान उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं भी देती थी।   कंपनी का परिचय VSR वेंचर्स ने 2014 में दो विमानों – पिलाटस और बीचक्राफ्ट B-200 – से अपना काम शुरू किया था। आज उनके पास 17 विमानों का बेड़ा है, जिसमें बिजनेस जेट और टर्बोप्रॉप एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनका उपयोग चार्टर सेवाओं, मेडिकल इमरजेंसी और VIP यात्राओं के लिए होता है। कंपनी के मालिक कैप्टन विजय कुमार सिंह और उनके पुत्र दोनों ही पायलट हैं।   राजनीतिक यात्राओं में पहचान चार्टर इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार वीएसआर वेंचर्स उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है जो रा...
भारत-ईयू ट्रेड डील में तुर्की को बड़ा झटका, भारत के सामान पर कोई छूट नहीं
Business

भारत-ईयू ट्रेड डील में तुर्की को बड़ा झटका, भारत के सामान पर कोई छूट नहीं

    नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से पाकिस्तान के करीबी देश तुर्की (Turkiye) को कोई लाभ नहीं मिलेगा। तुर्की को भारत से आने वाले सामान पर वही टैक्स देना होगा जो पहले था, यानी भारत-ईयू FTA का लाभ तुर्की के लिए लागू नहीं होगा।   विशेषज्ञों के अनुसार यह तुर्की और EU के बीच 1996 से चल रही कस्टम यूनियन के कारण है। इस यूनियन के तहत तुर्की को EU के बाहरी टैरिफ का पालन करना होता है। अगर EU किसी देश के साथ FTA करता है और वहां टैक्स कम करता है, तो तुर्की को भी उसी छूट का पालन करना पड़ता है। लेकिन भारत-ईयू FTA में तुर्की को शामिल नहीं किया गया है।   तुर्की को FTA का फायदा नहीं ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के को-फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि तुर्की का सामान भारत-ईयू FTA का इस्तेमाल करके भारत में ड्यूटी-फ्री नहीं आ सक...
सोना-चांदी में उछाल: चांदी 4 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर
Business

सोना-चांदी में उछाल: चांदी 4 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर

  नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 17 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक बढ़कर पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। फरवरी डिलीवरी वाले सोने में भी बड़ा उछाल आया और यह 1.78 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा था।   एमसीएक्स पर सुबह 9:40 बजे चांदी प्रति किलो 4,03,845 रुपये पर थी, जबकि सोना प्रति 10 ग्राम 1,78,020 रुपये पर पहुंच गया। यह दोनों कीमती धातुओं के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर हैं।   विशेषज्ञों के अनुसार इस तेजी का मुख्य कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में लगातार वृद्धि है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के निर्णय और आगे दरें बढ़ाने की कम संभावना ने भी निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ाया है।   चां...