Thursday, February 19

20 फरवरी का मौसम: 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ठंड की वापसी

नई दिल्ली: देश में 20 फरवरी से मौसम फिर से करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का असर तापमान में कमी और ठंड की वापसी के रूप में देखने को मिल सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

चेतावनी और सुरक्षित रहने की अपील

IMD ने मछुआरों को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और पश्चिमी श्रीलंका तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

राज्यवार मौसम की जानकारी

दिल्ली: कल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन दिन में गर्मी का एहसास रहेगा। अधिकतम तापमान 27°C, न्यूनतम 14°C रहेगा। वायु गुणवत्ता सुधार के बाद ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां हटा दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश: बारिश का अलर्ट नहीं, लेकिन 18 फरवरी की बारिश से ठंड बढ़ी। लखनऊ में अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C। ठंड प्रभावित जिलों में गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा आदि शामिल हैं।

बिहार: तापमान में वृद्धि होगी, पटना में अधिकतम 29°C, न्यूनतम 18°C।

उत्तराखंड: 22-24 फरवरी को देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल आदि जिलों में बारिश की संभावना।

हिमाचल प्रदेश: 23 फरवरी को शिमला, कांगड़ा, मंडी आदि में बारिश का अनुमान। शिमला में अधिकतम 19°C, न्यूनतम 7°C।

झारखंड: 24 फरवरी को रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग आदि जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी। रांची में अधिकतम 28°C, न्यूनतम 17°C।

मध्य प्रदेश: विदिशा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना आदि जिलों में बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना। भोपाल में अधिकतम 28°C, न्यूनतम 17°C।

राजस्थान: कल कोई बारिश नहीं, लेकिन तापमान में गिरावट। जयपुर में अधिकतम 26°C, न्यूनतम 14°C।

तमिलनाडु और केरल: 21-22 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश, 23-24 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना। उत्तरी तमिलनाडु में सुबह के समय कोहरा दृश्यता प्रभावित कर सकता है।

IMD ने सभी लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट नियमित रूप से देखने की अपील की है।

Leave a Reply