Thursday, February 19

फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन, मैक्रों ने भारत से पूछा तैयारी

नई दिल्ली: फ्रांस सरकार 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन अपने मुख्य भाषण में यह जानकारी साझा की और भारत से पूछा कि क्या देश भी इसी दिशा में कदम उठाने के लिए तैयार है।

This slideshow requires JavaScript.

मैक्रों ने कहा, “बच्चों की सुरक्षा केवल नियम-कानून का मामला नहीं, बल्कि सभ्यता की सुरक्षा है। क्या भारत बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा के लिए इसी दिशा में कदम उठाएगा ताकि युवा नागरिक सच में सुरक्षित रहें।”

फ्रांस का नया कानून

जनवरी 2026 में फ्रांस ने एक बिल को मंजूरी दी थी, जो 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाएगा। इस कानून के लागू होते ही नए अकाउंट्स इस नियम के दायरे में आएंगे, जबकि पुराने अकाउंट्स को बाद में बंद कर दिया जाएगा। यह कदम बच्चों को स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन जोखिमों से बचाने के लिए उठाया गया है।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य

मैक्रों ने कहा कि यूरोप नवाचार और निवेश का केंद्र है और AI का इस्तेमाल सुरक्षित और सशक्त तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत और फ्रांस को एक ही नजरिया वाला बताया और कहा कि सॉवरेन AI का उपयोग सभी के लिए खुशहाली बढ़ाने और धरती को सुरक्षित बनाने के लिए होना चाहिए।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया पहले ही बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगा चुका है। फ्रांस ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा ऐसा देश बन जाएगा, जो नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्ती करेगा। नए नियम सितंबर 2026 के स्कूल ईयर की शुरुआत से लागू होंगे।

Leave a Reply