Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा उलटफेर, 30 से अधिक जिलों में बारिश और ओले

भोपाल: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 20 फरवरी को राजधानी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, श्योपुर सहित 30 से अधिक जिलों में बारिश, ओले और तेज आंधी दर्ज की गई। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का दौर लौट आया है।

This slideshow requires JavaScript.

शुक्रवार को बारिश और आंधी का यलो अलर्ट

आईएमडी ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और गरज—चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इन जिलों में विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर शामिल हैं। आंधी और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजधानी भोपाल का मौसम

भोपाल में शुक्रवार को आंशिक बादलों वाला मौसम रहेगा। धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। तापमान दिन में अधिकतम 26°C और रात में न्यूनतम 14°C के आसपास रहेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले शहर

न्यूनतम तापमान वाले शहर:

  • खजुराहो: 9.2°C

  • कल्याणपुर: 9.4°C

  • राजगढ़: 10.0°C

  • पचमढ़ी: 10.2°C

  • रीवा: 10.6°C

अधिकतम तापमान वाले शहर:

  • खंडवा: 34.1°C

  • खरगोन—नर्मदापुरम: 33.8°C

  • तालुन बड़वानी: 33.0°C

  • धार: 32.6°C

  • मंडला: 32.0°C

Leave a Reply