जब एक विधायक ने बचा ली थी नीतीश सरकार सुधांशु शेखर को मिला इनाम, NDA की सरकार गिरने से रोकने वाले नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार की राजनीति में कभी-कभी एक फैसला, एक कदम और एक व्यक्ति पूरे सत्ता समीकरण को बदल देता है। ऐसा ही कुछ वर्ष 2024 में हुआ था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की NDA सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले ही गिरने के कगार पर पहुंच गई थी। उस राजनीतिक संकट में हरलाखी से विधायक सुधांशु शेखर ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। अब करीब दो साल बाद नीतीश कुमार और NDA सरकार ने उन्हें इसका राजनीतिक इनाम दे दिया है।
सुधांशु शेखर को सचेतक बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। राजनीतिक हलकों में इसे उस वफादारी और साहस का पुरस्कार माना जा रहा है, जिसने NDA सरकार को बचा लिया था।
फरवरी 2024: जब डगमगा गई थी NDA सरकार
12 फरवरी 2024 को नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना था। उससे पहले यह खबर तेजी से फैली कि जदयू और भाजपा के कुछ विधायक महागठबंधन के संपर्क में हैं। चर्च...










