पटना के गर्दनीबाग अस्पताल को मिलेगा हाईटेक रूप, बनेगा तीन मंजिला आधुनिक सरकारी हॉस्पिटल
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राजधानी पटना के पुराने और प्रसिद्ध गर्दनीबाग सरकारी अस्पताल को जल्द ही हाईटेक स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत पुराने जर्जर भवन को तोड़कर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला नया अस्पताल बनाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की इस योजना को लेकर बीएमएसआईसीएल (BMSICL) की टीम ने हाल ही में अस्पताल परिसर का परिमाप किया है। परिमाप के बाद संबंधित रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन द्वारा जमा कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है।
आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
नए अस्पताल में मौजूदा सुविधाओं से कहीं अधिक उन्नत चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्देश्य यह है कि यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज, आधुनिक जांच सुविधाएं और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सेव...










