मनरेगा का नया रूप: 125 दिन का रोजगार, बदला नाम और बदली तस्वीर
नई दिल्ली।ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में ऐतिहासिक बदलावों को मंजूरी दे दी है। अब यह योजना नए नाम ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ के तहत लागू होगी और इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलने की गारंटी दी जाएगी।
सरकार के इस फैसले से करोड़ों ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी, पलायन पर रोक लगेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार करीब 95,600 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
क्यों अहम है यह फैसला?
विशेषज्ञों के मुताबिक 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार सीधे तौर पर ग्रामीण आय में बढ़ोतरी करेगा। इससे न सिर्फ लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय बाजार, कृषि और छोटे उद्योगों को...









