ग्रेटर नोएडा: कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग, 150 से अधिक लोग बीमार
ग्रेटर नोएडा: महाशिवरात्रि के दिन व्रत में कुट्टू के आटे से बने पकौड़े और पूड़ी खाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सात सोसायटियों के 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। रविवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बीमारों में एक ही परिवार के छह सदस्य भी शामिल थे।
अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत भी गंभीर
यथार्थ अस्पताल में 28 मरीज भर्ती किए गए, जिनमें 7 पुरुष, 15 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। न्यू मेड अस्पताल के डॉ. पराग अग्रवाल के अनुसार, 50 से अधिक लोग इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को भर्ती करना पड़ा। गंभीर मामलों को आईसीयू में रखा गया।
प्रभावित सोसायटियां
समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी: 10 लोग बीमार
हर्ष विहार सोसायटी, चिपियाना बुजुर्ग:...










