Tuesday, February 17

नीता अंबानी की सोने-चांदी से जड़ी साड़ी ने दिखाई रानी जैसी शान

अंबानी परिवार की शादी में नीता अंबानी का रॉयल लुक सबका ध्यान खींच गया। उन्होंने सोने और चांदी की जरी से सजी वूवन सिल्क साड़ी पहनी, जिसे फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। इस साड़ी पर हीरे-पन्ने और मेटल टिल्ला से शानदार एम्ब्रॉयडरी की गई, जिससे उनका लुक शाही और बेहद ग्लैमरस नजर आया।

This slideshow requires JavaScript.

साड़ी का विवरण

  • कलर: ऑरेंज बेस + पर्पल बॉर्डर

  • फैब्रिक: वूवन सिल्क

  • वर्क: सोने-चांदी की जरी, मेटल टिल्ला सेक्विन, हैंड एम्ब्रॉयडरी

  • डिजाइन: पल्लू और बॉर्डर पर हैवी जरी वर्क, फ्लोरल और मुगल मोटिफ्स

नीता ने साड़ी को प्लीट्स में नीट और क्लीन तरीके से ड्रेप किया। ब्लाउज भी हाफ स्लीव्स और राउंड नेक के साथ जरी वर्क से सजाया गया।

जरी की खासियत

साड़ी पर इस्तेमाल की गई जरी असली सोने/चांदी या गोल्ड- प्लेटेड कॉपर की पतली परत से बनाई जाती है। असली जरी में चमक सॉफ्ट और क्लासिक होती है और समय के साथ काली नहीं पड़ती। हल्की या ज्यादा चमकीली जरी नकली मानी जाती है।

शाही गहने

नीता ने अपने लुक को और शाही बनाने के लिए हीरे-पन्ने के दो लेयर वाले हार, मैचिंग टीयर ड्रॉप इयररिंग्स, मांग टीका, डायमंड कंगन, रिंग और कमरबंद पहनकर ग्रैंड टच दिया। उनके हेयर एक्सेसरी और मेकअप ने लुक को और भी क्लासी बनाया।

नीता का यह लुक साबित करता है कि सही कलर कॉम्बिनेशन, क्लासी जरी वर्क और शाही ज्वैलरी के साथ साड़ी पहनकर भी रानी जैसी शान दिखाई जा सकती है।

Leave a Reply