
बागेश्वर धाम में आयोजित 300 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में कथावाचक देवी चित्रलेखा और भाजपा नेता व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी का लुक लाइमलाइट में रहा। मेहंदी लगवाते हुए दोनों की सादगी और खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा।
कथावाचक देवी चित्रलेखा का लुक
देवी चित्रलेखा पीले रंग के अनारकली सूट में नजर आईं। इसमें 3/4 स्लीव्स और सुनहरे गोटे वाला बॉर्डर था, साथ ही फ्लोरल पैच और स्कर्ट में प्लीट्स के साथ घेरदार डिज़ाइन था। उन्होंने दो दुपट्टे स्टाइल किए – पीले दुपट्टे को सुनहरे लेस से सजाया गया, जबकि ग्रे कॉटन दुपट्टा सादगी का अहसास देता था।
सिंपल लुक में गले में तुलसी की माला, हाथों में कंगन और अंगूठी, स्टड इयररिंग्स और माथे पर तिलक ने उनके लुक को और खूबसूरत बनाया।
सुरभि तिवारी का देसी रूप
सुरभि तिवारी गुलाबी रंग की रेशमी साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं। साड़ी पर सुनहरी जरी और चौड़ा बॉर्डर था, प्लीट्स में पल्लू दूसरे कंधे पर ओढ़ा गया था। हाफ स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज के साथ उनका लुक सिंपल और क्लासी बना।
स्टाइलिंग में उन्होंने स्टड इयररिंग्स, हाथ में कंगन, माथे पर गुलाबी बिंदी, मांग में सिंदूर और मिनिमल पिंकिश टोन मेकअप रखा। खुले बालों और प्यारी मुस्कान ने उनका लुक कम्पलीट किया।
सादगी में भी खूबसूरती
फैशन के इस दौर में जहां लोग ज्यादा ट्रेंड फॉलो करते हैं, वहीं देवी चित्रलेखा और सुरभि ने सादगी को चुना और साबित किया कि कम एलिमेंट्स में भी लुक शानदार बन सकता है।
-
हैवी वर्क के बजाय सादे कपड़े चुनें।
-
जूलरी मिनिमल रखें।
-
मेकअप और हेयर स्टाइल ओवरडू न करें।
-
कॉन्फिडेंट होकर लुक को कैरी करें।
सादे सूट और साड़ी में भी दोनों ने दिखाया कि सिंपल लुक भी क्लासी और खूबसूरत हो सकता है।
