एडम जम्पा का जादू, मिचेल मार्श का तूफान ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से रौंदा
पल्लेकेले। टी20 विश्व कप 2026 में भले ही ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुका था, लेकिन टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले गेंदबाजों ने कहर बरपाया, फिर बल्लेबाजों ने लक्ष्य को बच्चों का खेल बना दिया।
104 रन पर सिमटी ओमान की पारी
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी चुनी और शुरुआत से ही दबाव बना दिया।
पहली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने आमिर कलीम को आउट किया।
पावरप्ले के बाद अनुभवी लेग स्पिनर Adam Zampa को गेंद सौंपी गई।
जम्पा ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके और ओमान की कमर तोड़ दी।जेवियर बार्टलेट और Glenn Maxwell को दो-दो सफलताएं मिलीं।
ओमान की पूरी टीम 17वें ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। वसीम अली ने 32 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, ले...










