Monday, May 25

Blog

💰 एलन मस्क को मिलेगा 1 ट्रिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज — दिन की कमाई ₹24,000 करोड़, बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति
Business, Delhi (National Capital Territory)

💰 एलन मस्क को मिलेगा 1 ट्रिलियन डॉलर का सैलरी पैकेज — दिन की कमाई ₹24,000 करोड़, बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टेस्ला (Tesla) के शेयरधारकों ने उन्हें 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹88 लाख करोड़) के अब तक के सबसे बड़े वेतन पैकेज की मंजूरी दे दी है। कंपनी की वार्षिक बैठक में 75% से अधिक शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। इसका मतलब है कि एलन मस्क को रोज़ाना करीब ₹24,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी — जो किसी भी कॉर्पोरेट लीडर के लिए अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है। 🚀 बन सकते हैं दुनिया के पहले ‘खरबपति’ यह ऐतिहासिक पैकेज एलन मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर (खरबपति) बना सकता है। यह योजना इसलिए तैयार की गई क्योंकि डेलावेयर कोर्ट ने मस्क के 2018 के $56 अरब वाले पुराने वेतन पैकेज को रद्द कर दिया था। कोर्ट का कहना था कि उस डील में हितों का टकराव और अनुचित लाभ शामिल था। 🏗️ आसान नहीं होगी इतनी बड़ी कमाई इतना...
🔱 अघोरी साध्वी चंचलनाथ ताजमहल देखने पहुंचीं डमरू-त्रिशूल के साथ, CISF ने गेट पर ही रोक दिया — बिना ताज देखे लौटीं वापस
Uttar Pradesh

🔱 अघोरी साध्वी चंचलनाथ ताजमहल देखने पहुंचीं डमरू-त्रिशूल के साथ, CISF ने गेट पर ही रोक दिया — बिना ताज देखे लौटीं वापस

आगरा। गुरुवार को ताजमहल के पूर्वी द्वार पर उस समय हलचल मच गई जब अघोरी साध्वी चंचलनाथ हाथों में त्रिशूल और डमरू लेकर स्मारक देखने पहुंचीं। जैसे ही वे गेट पर पहुंचीं, सुरक्षा में तैनात CISF और ASI कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा नियमों के तहत धार्मिक या धातु की वस्तुएं भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होती, इसलिए अधिकारियों ने दोनों वस्तुएं बाहर ही रखने को कहा। साध्वी चंचलनाथ ने आपत्ति जताई, पर बाद में त्रिशूल और डमरू को बाहर रख दिया। हालांकि, उनके पास एक धातु का बर्तन भी था, जिसे वह अपने साथ अंदर ले जाना चाहती थीं। उनका कहना था कि “मैं इसी पात्र में भोजन करती हूं।” मगर सुरक्षा कर्मियों ने उस पर भी आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर उन्होंने बिना ताजमहल देखे ही लौटने का फैसला किया। 🌺 कौन हैं अघोरी साध्वी चंचलनाथ? हरियाणा के करनाल में रहने वाली महंत चंचल योगीनाथ, जिन्हें लोग ‘चंचल माता’ के...
🇮🇳 भारत-अर्मेनिया रक्षा सौदा : 4 अरब डॉलर की डील से कांपा पाकिस्तान, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल से मजबूत होगी अर्मेनिया की सुरक्षा
Delhi (National Capital Territory)

🇮🇳 भारत-अर्मेनिया रक्षा सौदा : 4 अरब डॉलर की डील से कांपा पाकिस्तान, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल से मजबूत होगी अर्मेनिया की सुरक्षा

नई दिल्ली/येरेवन। भारत का रक्षा क्षेत्र अब वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। अजरबैजान के साथ जारी तनाव के बीच अर्मेनिया भारत से करीब 3.5 से 4 अरब डॉलर के आधुनिक हथियार खरीदने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बहु-स्तरीय रक्षा समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर होने वाले हैं। इस डील के तहत अर्मेनिया को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, आकाश-एनजी एयर डिफेंस सिस्टम, एडवांस्ड आर्टिलरी गन सिस्टम और अन्य अत्याधुनिक हथियार मिलने वाले हैं। यह सौदा न केवल दक्षिण कॉकस क्षेत्र में भारत के बढ़ते रणनीतिक प्रभाव का संकेत है, बल्कि पाकिस्तान के सहयोगी अजरबैजान के लिए भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 🚀 ब्रह्मोस और आकाश-एनजी से बढ़ेगी अर्मेनिया की ताकत रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा का केंद्र भारत द्वारा विकसित आकाश-एनजी (Akash-NG) मिसाइल सिस्टम है, जिसकी इंटरसेप्शन क्...
🇮🇳 वंदे मातरम् के 150 वर्ष : मां भारती की आराधना और राष्ट्रभक्ति का अमर गीत — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ
Delhi (National Capital Territory), Politics

🇮🇳 वंदे मातरम् के 150 वर्ष : मां भारती की आराधना और राष्ट्रभक्ति का अमर गीत — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया तथा वंदे मातरम् की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। यह स्मरणोत्सव 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। अपने ओजस्वी संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा — “वंदे मातरम् एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक संकल्प है। यह मां भारती की साधना और आराधना है। यह शब्द हमारे इतिहास की आत्मा है, जो वर्तमान में हमें आत्मविश्वास से भर देता है और भविष्य के लिए प्रेरणा देता है। ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसे भारतवासी सिद्ध न कर सकें, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम प्राप्त न कर पाएं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे ...
मुजफ्फरनगर: किसान नेता अंकुश प्रधान ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को कीचड़ में उतरवाया, अब पुलिस ने दर्ज किया केस
Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: किसान नेता अंकुश प्रधान ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को कीचड़ में उतरवाया, अब पुलिस ने दर्ज किया केस

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता अंकुश प्रधान सिंचाई विभाग के कर्मचारी को कीचड़ में उतरवाकर पैदल चलने के लिए मजबूर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह मामला खतौली तहसील के भूड़ गांव का है। घटना के अनुसार, सिंचाई विभाग की टीम मंगलवार को रजबाहे की सफाई कर रही थी। सिल्ट (कीचड़) निकालकर उसे किनारे सूखने के लिए डाल दिया गया था। इसी दौरान अंकुश प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सिल्ट सड़क किनारे डालने का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ा तो उन्होंने विभाग के सींचपाल अरविंद कुमार मीणा को कीचड़ में उतरवाकर परेड करा दी। वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अंकुश प्रधान के खिलाफ सरकारी क...
तेल और हीरे के देश की ओर भारत का कूटनीतिक कदम — राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की अफ्रीकी यात्राएं क्यों हैं खास?
Delhi (National Capital Territory), Politics

तेल और हीरे के देश की ओर भारत का कूटनीतिक कदम — राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की अफ्रीकी यात्राएं क्यों हैं खास?

नई दिल्ली।भारत अफ्रीका के साथ अपने रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में नवंबर का महीना भारत-अफ्रीका रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम साबित होने जा रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर जा रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अफ्रीका के दो खजाने — तेल और हीरे राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है।👉 अंगोला, जो अफ्रीका का प्रमुख तेल उत्पादक देश है, भारत के लिए ऊर्जा साझेदारी का नया द्वार खोल सकता है।👉 वहीं बोत्सवाना, दुनिया के सबसे बड़े हीरा उत्पादक देशों में शामिल है, जहां भारत के जेम्स और ज्वेलरी उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। भारत की "ग्लोबल साउथ" रणनीति का हिस्सा वि...
बिहार चुनाव में पीएम मोदी का नया मिशन — अररिया की 6 में 6 सीटें जीतने का संकल्प!
Bihar

बिहार चुनाव में पीएम मोदी का नया मिशन — अररिया की 6 में 6 सीटें जीतने का संकल्प!

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज से एनडीए का चुनावी बिगुल फूंका। यह वही मैदान है जहां से पीएम मोदी अब तक छठी बार चुनावी रैली कर चुके हैं।इस बार पीएम मोदी ने अररिया को विशेष रूप से टारगेट किया है — क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को यहां की 6 में से केवल 4 सीटों पर जीत मिली थी। बाकी दो सीटें महागठबंधन और एआईएमआईएम के खाते में गई थीं। सवाल अब यह है कि क्या 2025 में पीएम मोदी का करिश्मा अररिया की 6 में 6 सीटों पर एनडीए की जीत का परचम लहरा सकेगा? अररिया जिले की 6 विधानसभा सीटों पर समीकरण 1. नरपतगंज सीट — बीजेपी का मजबूत किला 2020 में बीजेपी के जयप्रकाश यादव ने यहां 29 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने देवंती देवी को टिकट दिया है, जबकि राजद ने मनीष यादव को उतारा है। मुकाबला दिलचस्प लेकिन बी...
बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां पिछली बार हजार वोटों से भी कम में तय हुई थी हार-जीत, इस बार भी रहा कांटे का मुकाबला
Bihar

बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां पिछली बार हजार वोटों से भी कम में तय हुई थी हार-जीत, इस बार भी रहा कांटे का मुकाबला

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक कुल औसतन 64 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में वे 5 सीटें भी शामिल थीं, जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत-हार का फासला 1000 वोटों से भी कम रहा था। ये सीटें हैं — बखरी, बरबीघा, भोरे, मटिहानी और हिलसा। पिछले चुनाव में इनमें से तीन सीटें जेडीयू, एक सीपीआई और एक एलजेपी के खाते में गई थीं। वहीं इस बार भी इन सीटों पर दिलचस्प और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 1. बखरी सीट (बेगूसराय) — सीपीआई बनाम बीजेपी (लोजपा रामविलास) 2020 में सीपीआई ने यहां बीजेपी को महज 777 वोटों से हराया था। इस बार सीट बीजेपी ने लोजपा (रामविलास) को दे दी है, जबकि सीपीआई ने फिर से अपने मौजूदा विधायक सूर्यकांत पासवान पर भरोसा जताया है।इस बार मतदान प्रतिशत: 68.88% 2. बरबीघा सीट (शेख...
कानपुर में 8 घंटे की दहशत — हिस्ट्रीशीटर ने युवक को बनाया बंधक, सीने पर पैर रख गला घोंटा, बेहोश होने पर भी नहीं रुका जुल्म
Uttar Pradesh

कानपुर में 8 घंटे की दहशत — हिस्ट्रीशीटर ने युवक को बनाया बंधक, सीने पर पैर रख गला घोंटा, बेहोश होने पर भी नहीं रुका जुल्म

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को आठ घंटे तक बंधक बनाकर बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अमर वर्मा अपने गुर्गों के साथ युवक के सीने पर पैर रखकर उसका गला घोंटने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवक बेहोश हो जाता है, लेकिन होश आने पर भी उसे दोबारा पीटा जाता है और कमरे की सफाई करने के लिए मजबूर किया जाता है। 💢 कैद के कमरे में 8 घंटे तक चलता रहा खौफनाक खेल सूत्रों के अनुसार, आरोपी अमर वर्मा और उसके साथी अमन पांडेय ने युवक को किसी पुरानी रंजिश में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक को पैरों तले दबाकर, थप्पड़ और लातों से मारा जा रहा है।पिटाई से युवक कई बार बेहोश हो गया, लेकिन जैसे ही उसे ह...
इंदौर में शादी बनी ड्रामा — फोटोग्राफर को दूल्हे ने मारा थप्पड़, तमतमाई दुल्हन ने लौटा दी बारात, दो साल का प्यार फेरे से पहले टूटा
Madhya Pradesh

इंदौर में शादी बनी ड्रामा — फोटोग्राफर को दूल्हे ने मारा थप्पड़, तमतमाई दुल्हन ने लौटा दी बारात, दो साल का प्यार फेरे से पहले टूटा

इंदौर। नंदलालपुरा स्थित कोष्टी समाज धर्मशाला में बुधवार रात एक शादी समारोह में ऐसा हंगामा हुआ कि पूरी बारात को बिना फेरे लिए ही वापस लौटना पड़ा। वजह थी — दूल्हे का गुस्सा, जिसने वरमाला से ठीक पहले फोटोग्राफर को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इस हरकत से दुल्हन इतनी आहत हुई कि उसने मंच पर ही शादी से इनकार कर दिया और देर रात थाने पहुंचकर दहेज उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोपों में दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कराया। ❤️ दो साल के प्रेम संबंध का दुखद अंत जानकारी के मुताबिक, बाबू घनश्याम नगर की रहने वाली युवती का विवाह गौरव माठे नामक युवक से तय हुआ था। दोनों करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की सहमति से प्रेम विवाह कर रहे थे। बुधवार रात धूमधाम से बारात धर्मशाला पहुंची, लेकिन कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल कुरुक्षेत्र में बदल गया। 👊 दूल्हे ने फोटोग्राफर को जड़ा थप्पड़ शादी के मंच...