भारत बना सकता है राफेल F5 का पहला ग्राहक! फ्रांस से ‘महा-डील’ पर बड़ी पुष्टि, जानें कितना घातक है यह परमाणु-सक्षम फाइटर जेट
पेरिस। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग एक नए मुकाम पर पहुँच सकता है। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारत 90 राफेल F4 फाइटर जेट के सौदे पर बातचीत कर रहा है, जिसके साथ 24 राफेल F5 फाइटर जेट खरीदने का विकल्प भी शामिल है। यदि सौदा होता है, तो भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो राफेल का यह भविष्यवादी और सबसे आधुनिक संस्करण खरीदेगा—एक ऐसा संस्करण जो परमाणु बम गिराने में सक्षम होगा और एक स्टील्थ युद्धक ड्रोन के साथ मिलकर मिशन अंजाम देगा।
यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब हाल ही में रिपोर्ट से पता चला कि चीन और पाकिस्तान ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान राफेल की क्षमता को बदनाम करने के लिए बड़ा दुष्प्रचार अभियान चलाया था। फ्रांस की घोषणा ने इस प्रोपेगेंडा को एक तरह से जवाब भी दे दिया है।
राफेल F5: क्या है इसकी असाधारण ताकत?
राफेल निर्माता कंपनी डसॉल्ट एविएशन इस नए F5 स्टैंडर्ड मे...










