फिल्म ‘धुरंधर’ पर बलूचिस्तान में गुस्सा: रणवीर सिंह की फिल्म पर आरोप, बलूच कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में इसकी कहानी को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिल्म में कुछ दृश्यों ने बलूचिस्तान के लोगों को आहत किया है, और इसे बलूचों को बदनाम करने का आरोप लगाया जा रहा है।
'धुरंधर' फिल्म पर बलूचिस्तान का विरोध
फिल्म की कहानी ने पाकिस्तान के बलूच लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। बलूचिस्तान के प्रमुख एक्टिविस्ट मीर यार बलूच ने आरोप लगाया है कि फिल्म ने भारत और बलूचिस्तान के रिश्तों को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया है, और इसने बलूचों को गलत तरीके से दिखाया है। उन्होंने फिल्म के दृश्य पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
मीर यार ने स्पष्ट किया कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे लोग कभी भी 26/11 के मुंबई हमले का जश्न नहीं मना...










