अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर: शांति की उम्मीदें बढ़ीं, अहम मुद्दों पर बनी सहमति
जिनेवा, 18 फरवरी 2026: अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को जिनेवा में दूसरे दौर की परमाणु वार्ता हुई, जिसने क्षेत्रीय शांति की उम्मीदें जगाई हैं। इस बैठक में ईरान और अमेरिका के बीच सीधे संवाद की बजाय ओमान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।
तीन घंटे की बातचीत, सकारात्मक माहौल
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि यह बैठक करीब तीन घंटे चली और पहले दौर की तुलना में अधिक सकारात्मक और रचनात्मक रही। अराघची ने कहा कि बातचीत का फोकस केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर था और अन्य मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई।
अराघची ने ईरानी टेलीविजन को बताया, “जरूरी मुद्दों यानी 'गाइडिंग प्रिंसिपल्स' पर आम सहमति बन गई है। इन सिद्धांतों के आधार पर अब हम मसौदा तैयार करेंगे। इससे आगे बढ़ने का एक स्पष्ट और सकारात्मक रास्ता मिल गया है।”
आगे की प्रक्रिया
अराघची ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया एकदम से पूरी नहीं होगी, लेकि...










