Tuesday, February 17

बांग्लादेश में तारिक रहमान ने यूनुस को बड़ा झटका, BNP सांसद रिफॉर्म काउंसिल की शपथ नहीं लेंगे

ढाका: बांग्लादेश के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान ने मोहम्मद यूनुस के रिफॉर्म एजेंडे को बड़ा झटका दिया है। BNP ने घोषणा की है कि उसके जीते हुए सांसद संवैधानिक सुधार परिषद (रिफॉर्म काउंसिल) के सदस्य के रूप में शपथ नहीं लेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

बीएनपी के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि यह फैसला पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान की तरफ से लिया गया है। BNP के सांसदों से कहा गया कि वे कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल फॉर्म पर साइन न करें, क्योंकि उन्हें काउंसिल का सदस्य नहीं चुना गया है।

मोहम्मद यूनुस का एजेंडा रुका
संपादक सलाह उद्दीन शोएब चौधरी के अनुसार, यूनुस रिफॉर्म काउंसिल के जरिए अगली सरकार को नुकसान पहुंचाने और लोकतंत्र को कमजोर करने की योजना बना रहे थे। BNP के इस कदम से उनका एजेंडा फिलहाल रुक गया है।

सांसदों ने ली शपथ
रिफॉर्म काउंसिल पर गतिरोध के बीच BNP के चुने हुए सांसदों ने राष्ट्रीय संसद के साउथ प्लाजा में सामान्य सांसद पद की शपथ ली। मुख्य चुनाव आयुक्त नासिर उद्दीन ने मंगलवार सुबह 10:42 बजे शपथ दिलाई।

जमात-ए-इस्लामी ने दी धमकी
इस बीच जमात-ए-इस्लामी ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। नायब अमीर सैयद अब्दुल्ला मुहम्मद ताहिर ने कहा कि यदि BNP के सांसद रिफॉर्म काउंसिल की शपथ नहीं लेंगे, तो जमात के सांसद भी शपथ नहीं लेंगे। उनका कहना है कि वे बिना रिफॉर्म वाली संसद को वैध नहीं मानते। जमात का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर 12 बजे निर्धारित है।

Leave a Reply