मेक्सिको अमेरिका का अगला निशाना? वेनेजुएला के बाद ट्रंप ने नए सैन्य अभियानों के दिए संकेत
वॉशिंगटन। कभी शांति के नोबेल पुरस्कार की बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब आक्रामक रुख के कारण सुर्खियों में हैं। बीते कुछ हफ्तों में ट्रंप एक के बाद एक देशों को सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं। वेनेजुएला में हालिया अमेरिकी हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब ट्रंप ने मेक्सिको के ड्रग कार्टेल के खिलाफ “जमीन पर लड़ाई” शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इससे यह आशंका गहराने लगी है कि अमेरिकी सेना का अगला निशाना मेक्सिको हो सकता है।
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको से संचालित ड्रग कार्टेल अब अमेरिका की सीधी कार्रवाई के दायरे में होंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब केवल समुद्री या हवाई हमले नहीं, बल्कि जमीन पर ऑपरेशन की तैयारी है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि अमेरिका ने मेक्सिको की सीमा के भीतर सीधी सैन...










