Friday, June 19

This slideshow requires JavaScript.

दुनिया की सबसे महंगी मछली: पैसिफिक ब्लूफिन ट्यूना 29 करोड़ में नीलाम, जानिए इसके बारे में खास बातें

 

This slideshow requires JavaScript.

टोक्यो: दुनिया की सबसे महंगी मछली को लेकर एक नया रिकॉर्ड बना है। जापान की राजधानी टोक्यो में पैसिफिक ब्लूफिन ट्यूना नामक मछली ने 29.20 करोड़ रुपये की नीलामी में बिककर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह मछली 243 किलोग्राम वजनी है और इसकी एक किलो की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। इसे तायाशू फिश मार्केट में बोली लगाकर खरीदा गया।

 

ब्लूफिन ट्यूना: समंदर की रानी

 

ब्लूफिन ट्यूना को “क्वीन ऑफ द सी” यानी समंदर की रानी के नाम से जाना जाता है। यह एक दुर्लभ प्रजाति की मछली है, जो प्रशांत महासागर की गहराई में पाई जाती है। इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है और इसका फैट कंटेंट इसे बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है। यही वजह है कि इस मछली की पूरी दुनिया में भारी मांग है।

 

क्यों है इतनी डिमांड?

 

ब्लूफिन ट्यूना का सेवन जापान में खासतौर पर सुशी और साशिमी बनाने के लिए किया जाता है, जो फाइव और सेवेन स्टार होटलों के मेन्यू का हिस्सा होते हैं। इसकी लजीज स्वाद और उच्च पोषण मान के कारण, इसे लग्जरी सी-फूड के रूप में माना जाता है।

 

कौन है इसका नया मालिक?

 

यह मछली कियोशी किमूरा नामक व्यापारी ने खरीदी है, जिन्हें ट्यूना किंग के नाम से भी जाना जाता है। वह प्रसिद्ध सुशी चेन सुशी जानमई के मालिक हैं। किमूरा ने बीते साल भी 20 करोड़ रुपये में एक ब्लूफिन ट्यूना खरीदी थी, लेकिन इस बार उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

इस मछली की इतनी महंगी कीमत इसे एक विशेष और प्रतिष्ठित स्टेटस सिंबल बना देती है, और इसे खाने का अनुभव भी किसी लक्जरी से कम नहीं होता।

Leave a Reply