चीनी J-35 भी भारत के 114 राफेल का मुकाबला नहीं कर पाएगा, पाकिस्तानी रक्षा विशेषज्ञ की चेतावनी
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत द्वारा फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस महा-सौदे पर अगले महीने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के दौरान हस्ताक्षर हो सकते हैं।
भारत के इस कदम को पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों ने अपनी वायुसेना के लिए गंभीर चुनौती बताया है। पाकिस्तान के चर्चित डिफेंस एनालिस्ट बिलाल खान ने कहा है कि भारतीय वायुसेना में 114 अत्याधुनिक राफेल विमानों की एंट्री केवल संख्या का सवाल नहीं है, बल्कि यह ऑपरेशनल क्षमता, नेटवर्क इंटीग्रेशन और युद्धक प्रभुत्व का बड़ा संकेत है।
राफेल सिर्फ फाइटर नहीं, पूरा युद्धक इकोसिस्टम
बिलाल खान के अनुसार, राफेल को हल्के में लेना रणनीतिक भूल होगी। उन्होंने कहा,
“राफेल महज एक लड़ाकू विमान नहीं है, बल्कि यह सेंसर, हथियार प्रणालि...










