भारत को 500% टैरिफ की धमकी देने वाले लिंडसे ग्राहम की पलटी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप की खुलकर तारीफ
कुछ महीने पहले तक भारत को 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी देने वाले अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम अब सुर पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद ग्राहम ने न सिर्फ अपना रुख नरम किया है, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ भी की है। ग्राहम ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले को “शानदार कदम” बताया है।
लिंडसे ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह फैसला रूस पर दबाव बढ़ाने की दिशा में अहम है। उन्होंने लिखा कि ट्रंप का संदेश अब असर दिखाने लगा है और इससे वे देश भी दोबारा सोचने को मजबूर होंगे, जो रूस की युद्ध मशीन को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दे रहे हैं।
भारत के कदम से रूस पर बढ़ेगा दबावग्राहम ने आगे कहा कि भारत ने अपने व्यवहार और कूटनीतिक संतुलन के दम पर अम...








