यूरोप-भारत ट्रेड डील से घबरा गए ट्रंप, स्वीडन के पूर्व पीएम ने अमेरिका पर कसा तंज
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ट्रेड डील को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री और यूरोपीय काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन के सह-अध्यक्ष कार्ल बिल्ड्ट ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील से तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घबरा गए थे और उन्हें अपनी नीतियों में बदलाव करना पड़ा।
कार्ल बिल्ड्ट ने अमेरिकी राजदूत सर्गियो गोर के एक इंटरव्यू को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इस इंटरव्यू में गोर ने भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर अमेरिका का पक्ष रखा। उन्होंने संकेत दिए कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में फोन पर बातचीत की थी। कार्ल बिल्ड्ट ने लिखा, "भारत के साथ यूरोपीय यूनियन की ट्रेड डील से ट्रंप घबरा गए, और अमेरिका की नीतियों मे...










