भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कड़ा नियंत्रण संभव: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली: केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने India AI Impact Summit 2026 में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने संकेत दिए कि आने वाले समय में बच्चों के लिए सोशल मीडिया और डीपफेक कंटेंट पर कड़े रेगुलेशन लागू किए जा सकते हैं।
बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
वैष्णव ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित करना आवश्यक है और कई देशों ने इसे मान्यता दी है कि उम्र के आधार पर कंटेंट और एक्सेस कंट्रोल जरूरी है। उन्होंने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें एड-बेस्ड कैटेगरी बनाई गई है, जो यह तय करती है कि कौन सा कंटेंट बच्चों तक पहुंच सकता है और कौन सा नहीं।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्लोबल स्तर पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर चर्चा चल रही है और भारत भी इसके लिए कानूनी ढ...










