Wednesday, February 18

रैम के बाद स्टोरेज की किल्लत, फोन-लैपटॉप-टीवी महंगे हो सकते हैं: Western Digital की चेतावनी

नई दिल्ली: रैम (RAM) की बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब स्टोरेज (HDD/SSD) की कमी से स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी महंगे हो सकते हैं। हार्ड डिस्क ड्राइव बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी Western Digital ने इस बात का संकेत दिया है। कंपनी के अनुसार, उन्हें साल भर के प्रोडक्शन के बराबर ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं, जिससे रिटेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

This slideshow requires JavaScript.

रैम की बढ़ती कीमतें

पिछले छह महीनों में स्मार्टफोन और लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली रैम की कीमतों में 60% तक बढ़ोतरी देखी गई है। Realme, Motorola और Samsung जैसी कंपनियों ने अपने कुछ डिवाइस के दाम 3,000 से 4,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है।

अब स्टोरेज की कमी

Western Digital के मुताबिक, आने वाले समय में स्टोरेज की कमी भी इसी तरह इंडस्ट्री को प्रभावित कर सकती है। कंपनी को उनके एक साल के प्रोडक्शन के बराबर ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं, और कुछ कंपनियां अगले दो साल के ऑर्डर भी बुक करने की योजना बना रही हैं।

AI कंपनियां बढ़ा रही मांग

AI कंपनियों को अपने मॉडल के लिए रैम और स्टोरेज की ज़रूरत लगातार बढ़ रही है। AI डेटा सेंटर में बड़े पैमाने पर डेटा स्टोर और प्रोसेस करते हैं, जिससे स्टोरेज की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले 18 महीनों में रैम की मांग तीन गुना बढ़ चुकी है और इसी वजह से स्टोरेज की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

भविष्य की स्थिति

इस साल Western Digital द्वारा बनाए जाने वाली स्टोरेज की अधिकांश मात्रा पहले ही बुक हो चुकी है। अगर मांग इसी तरह बढ़ती रही, तो फोन, लैपटॉप और टीवी जैसे डिवाइस महंगे होने के आसार हैं। क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स और डेटा सेंटर निर्माण में लगी कंपनियों की ज़रूरतों के कारण स्टोरेज की कमी और कीमतों में इजाफा जारी रह सकता है।

Leave a Reply