


उज्जैन। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, महानंदा नगर शाखा द्वारा माधव क्लब में आयोजित गरिमामय समारोह में शहर एवं प्रदेश का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाली शहर की बेटी ख्यात शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता का विशिष्ट अभिनंदन सम्मान-पत्र, शॉल एवं श्रीफल से किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष सोडाणी, सचिव श्रीमती संगीता भूतड़ा, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी महेश्वरी, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण संयोजक श्रीमती रुचिका खंडेलवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बागड़ी, श्रीमती संध्या सारडा, शाखा अध्यक्ष श्रीमती ममता बाहेती, सचिव श्रीमती वर्षा गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रीमती नितल मित्तल एवं श्रीमति तरुश्री मेहता विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय संयोजक डॉ रुचिका खंडेलवाल ने कहा कि, दक्षिण के राज्यों के आधिपत्य वाले खेल शतरंज में चार्वी ने अपनी निर्णय क्षमता, धैर्य, कठिन अनुशासन एवं समर्पण से देश ही नहीं वरन दुनिया में भारत के झंडे का मान बढ़ाया है।
एशियन गेम्स सहित अधिकृत अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से हिस्सा लेने वाली चार्वी मेहता प्रदेश की पहली खिलाड़ी है। भविष्य में चार्वी से देश को कई अपेक्षाएं हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधुरी सोलंकी ने किया तथा आभार श्रीमती सुधा मूंदड़ा ने व्यक्त किया।


