
नई दिल्ली: भारतीय यूजर्स के लिए Lava Bold N2 स्मार्टफोन मात्र 7,499 रुपये में लॉन्च कर दिया गया है। यह 4G स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो अभी भी कीपैड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुख्य फीचर्स:
-
6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट
-
यूनिसॉक SC9863A चिपसेट
-
4GB RAM, 64GB इंटरनल स्टोरेज (512GB तक बढ़ाने की सुविधा)
-
एंड्रॉइड 15 गो एडिशन
-
डुअल सिम सपोर्ट, 5000mAh बैटरी, 10W चार्जिंग
-
13MP बैक कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा
-
फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो
-
IP64 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)
सेल: 27 फरवरी से Amazon पर उपलब्ध।
Nothing Phone (4a) सीरीज का लॉन्च 5 मार्च को
Nothing की नई Phone 4a सीरीज का ग्लोबल और भारत में लॉन्च 5 मार्च को होगा। कंपनी प्रो मॉडल के साथ Nothing Headphone (a) भी पेश कर सकती है। सीईओ कार्ल पेई के अनुसार, अपकमिंग स्मार्टफोन में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Google I/O 2026 का आयोजन 19 मई को
गूगल का वार्षिक इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 मई को आयोजित होगा। एआई, एंड्रॉइड, क्रोम और क्लाउड टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशंस की उम्मीद है।
Quick Share फीचर:
-
पिक्सल 9 सीरीज में Apple AirDrop की तरह फाइल शेयरिंग की सुविधा
-
आने वाले अपडेट्स में सभी एंड्रॉइड डिवाइस में यह फीचर उपलब्ध होगा
Realme P4 Lite 4G लॉन्च 20 फरवरी को
Realme 20 फरवरी को नया P4 Lite 4G स्मार्टफोन पेश कर रही है। यह अपने सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा, जिसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है।
