Wednesday, February 18

स्लो इंटरनेट और कम स्टोरेज में भी चलेगा CCTV, AI समिट में पेश हुए नए आविष्कार

नई दिल्ली: India AI Impact Summit 2026 में बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप्स तक ने अपने नए इनोवेशन और आविष्कार पेश किए। Myblue.ai, Bidgely, Mastercard और UdyogYantra AI जैसे उद्यमों ने अपनी तकनीक और प्रोडक्ट्स के जरिए भविष्य की दुनिया का पूर्वावलोकन कराया।

This slideshow requires JavaScript.

दुनिया का पहला सेमेंटिक वीडियो डेटा लेक

Myblue.ai ने दुनिया का पहला सेमेंटिक वीडियो डेटा लेक पेश किया। यह तकनीक स्लो इंटरनेट और कम स्टोरेज वाले क्षेत्रों में भी CCTV कैमरा चलाने में सक्षम है। इसके द्वारा वीडियो डेटा को 90% तक कंप्रेस किया जा सकता है, वो भी क्वालिटी खोए बिना।

सिस्टम तीन स्तर पर काम करता है:

  1. वीडियो कंप्रेशन

  2. कंटेंट एनालिसिस – उदाहरण के लिए किसी सफेद कार से जुड़ी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाती है

  3. एडवांस AI एनालिसिस – जैसे रेस्टोरेंट में गंदी टेबल पर अलर्ट, किचन में इमरजेंसी का पता

बिजली चोरी और अप्लायंस का हेल्थ बताएगा AI टूल

Bidgely ने अपना AI टूल पेश किया, जो बिजली चोरी और घर के उपकरणों के ऊर्जा उपयोग की जानकारी देता है। यह स्मार्ट मीटर के रीडिंग के आधार पर बताता है कि कौन सा उपकरण अधिक बिजली खर्च कर रहा है, बिल बचत कैसे संभव है और किन उपकरणों को बदलना चाहिए।

कंपनी मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में बिजली कंपनियों के साथ मिलकर यह तकनीक लागू कर रही है और करोड़ों रुपये की बचत कर चुकी है।

भारत में पहला AI एजेंटिक कॉमर्स ट्रांजैक्शन

Mastercard ने भारत में AI आधारित एजेंटिक कॉमर्स का पहला सर्टिफाइड ट्रांजैक्शन पूरा किया। इसके जरिए खरीदारी और पेमेंट करना पहले से अधिक सुरक्षित और आसान हो गया है। ट्रांजैक्शन पूरी तरह टोकनाइज्ड और ऑथेंटिकेटेड था।

बच्चों के मिड डे मील में सुधार

UdyogYantra AI ने दो AI प्रोडक्ट पेश किए जो बच्चों के मिड डे मील की क्वॉलिटी और क्वांटिटी पर फोकस करते हैं। यह बच्चों के BMI (बॉडी मास इंडेक्स) के आधार पर न्यूट्रिशन की जरूरत बताता है। AI बेस्ड सेंसर और कैमरे वाली मशीन थाली रखते ही न्यूट्रिशन वैल्यू डिटेक्ट कर लेती है।

कंपनी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में इस सिस्टम से मिड डे मील सुधार में सरकार की मदद कर रही है।

Leave a Reply