नहाते समय गीजर ऑन रखना पड़ सकता है भारी एक छोटी लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा, ब्लास्ट और करंट का खतरा बढ़ा
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में गीजर का इस्तेमाल आम हो गया है। अधिकतर लोग नहाते समय गीजर चालू रखते हैं, ताकि पानी गर्म बना रहे। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत जानलेवा साबित हो सकती है। नहाते समय गीजर ऑन रखने से गीजर ब्लास्ट, करंट लगने, वायरिंग खराब होने और यहां तक कि आग लगने का भी खतरा रहता है।
हर साल सर्दियों में देश के अलग-अलग हिस्सों से गीजर ब्लास्ट और करंट लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इनमें से अधिकांश हादसों की वजह गीजर को लंबे समय तक चालू रखना और सुरक्षा उपायों की अनदेखी होती है।
गीजर ब्लास्ट का बढ़ता खतरा
गीजर के अंदर हाई-पावर हीटिंग रॉड लगी होती है, जो पानी को गर्म करती है। जब गीजर लंबे समय तक चालू रहता है, तो उसके अंदर तापमान और दबाव लगातार बढ़ता जाता है। दबाव अधिक होने पर गीजर फट सकता है, जो बाथरूम में मौजूद व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित ...










