CES 2026: हुंडाई पेश करेगी AI रोबोट ‘एटलस’, फैक्ट्रियों में मजदूरों का हो सकता है रिप्लेसमेंट?
नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी हुंडाई अब रोबोटिक्स के क्षेत्र में कदम रख रही है। 5 जनवरी 2026 को लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में कंपनी अपना पहला AI रोबोट ‘एटलस’ दुनिया के सामने पेश करेगी। यह रोबोट मुख्यतः फैक्ट्रियों में काम करने के लिए बनाया गया है।
हुंडाई मोटर ग्रुप ने बताया कि यह ह्यूमनॉइड रोबोट असली माहौल में काम करने के लिए तैयार है। इसे अमेरिकी कंपनी बॉस्टन डायनामिक्स ने विकसित किया है। कंपनी का मानना है कि ‘एटलस’ रोबोट इंसानों के साथ सहयोग कर फैक्ट्रियों में काम को आसान और तेज़ बना देगा।
CES 2026 में क्या दिखाया जाएगा?
हुंडाई अपनी एडवांस AI रोबोटिक्स तकनीक पेश करेगी।
दर्शक देख सकेंगे कि इंसान और रोबोट साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं।
पूरा ग्रुप AI रोबोटिक्स सिस्टम बनाने की अपनी योजना भी साझा करेगा।
सबसे बड़ा आकर्षण होग...










