भारत सरकार की चेतावनी: भूलकर भी डायल न करें ये नंबर, ठग कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट
नई दिल्ली। भारत सरकार ने नागरिकों को एक नए साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। यह स्कैम USSD बेस्ड कॉल फॉरवर्डिंग के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें ठग डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत आने वाले I4C ने लोगों से इस धोखाधड़ी से बचने की अपील की है।
स्कैम कैसे होता है
साइबर अपराधी खुद को डिलीवरी एजेंट बताते हैं और कॉल या SMS के जरिए संपर्क करते हैं। इसके बाद पीड़ित को -21- से शुरू होने वाला USSD कोड भेजा जाता है। जब व्यक्ति यह कोड डायल करता है, तो उसके फोन की सभी कॉल स्कैमर के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती हैं।
कैसे उड़ाते हैं आपका बैंक अकाउंट
कॉल फॉरवर्डिंग चालू होने के बाद बैंक से आने वाले कॉल, OTP, व्हाट्सऐप/टेलीग्राम के ऑथेंटिकेशन कोड स्कैमर के पास पहुंच जाते हैं। इसके जरिये वे बैंक अ...









